The Lallantop

जीवनभर साथ देने का वादा था, सरकारी मुआवजा मिलते ही पति ने पत्नी को बच्चा समेत अकेला छोड़ा

युवक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. उस पर आरोप है कि जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया. बाद में बीवी और 6 साल के बच्चे को छोड़कर फरार हो गया. बीवी ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
यूपी में युवक मुआवजा मिलने के बाद प्रेमिका के साथ फरार हो गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

शादी में पति-पत्नी वादा करते हैं कि जीवन की हर परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ेंगे और चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे. लेकिन हालात बदलते ही कोई दगा कर जाता है तो शादीशुदा रिश्तों पर सवाल उठने लगते हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शादीशुदा युवक ने कुछ ऐसा ही किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

युवक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. उस पर आरोप है कि जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया. बाद में बीवी और 6 साल के बच्चे को छोड़कर फरार हो गया. बीवी ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

युवक की पहचान नीलेश के तौर पर हुई है, जो झांसी के इमलिया गांव का निवासी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़ित महिला रुचि परिहार ने पति को ढूंढ़ने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई. रुचि के आरोपों के मुताबिक,  उनके ससुर की 5 एकड़ जमीन को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपने काम के लिए लिया था. इसके बाद विकास प्राधिकरण ने रुचि के ससुर को करीब 1 करोड़ का मुआवजा दिया. 

Advertisement

बाद में रुचि के ससुर ने इस रकम को अपने तीन बेटों के बीच बांट दिया. सभी के हिस्से कम से कम 25 लाख रुपये आए, जिसमें नीलेश भी शामिल है. रुचि ने आरोप लगाया कि मुआवजे का इतना पैसा मिलने की वजह से उसके पति के व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला. पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि मुआवजा मिलने के पहले तक नीलेश आम जीवन जीता था, लेकिन जैसे ही उसे मुआवजा का पैसा मिला, उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा.  

आरोप ये भी हैं कि नीलेश का संबंध उसी गांव की एक दूसरी महिला के साथ हो गया और वो धीरे-धीरे अपने परिवार से दूर हो गया. स्थिति उस वक्त ज्यादा बिगड़ गई, जब नीलेश ने कथित तौर पर अपने बीवी-बच्चे को छोड़ कर उस महिला के साथ चला गया. रुचि के पास आय का कोई दूसरा सोर्स नहीं है. इस वजह से उन्हें अपने मायके जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि वह अपने 6 साल के बेटे के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं. रुचि ने पुलिस से अपील की है कि वे उनके पति की तलाश करें और उन्हें न्याय दिला कर उसके बच्चे के अधिकारों की सुरक्षा करे.

पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वो नीलेश और उस महिला की तलाश कर रही है.

Advertisement

वीडियो: यूपी में बिजली कटौती को लेकर कहां-कहां हंगामा हुआ?

Advertisement