The Lallantop

अब Apple के Airpods आपके कान की जांच भी करेंगे

इसकी मदद से यूजर्स घर बैठे अपने कानों की जांच कर सकते हैं. इसके लिए AirPods Pro को आईफोन या iPad से कनेक्ट करना होगा. ये टेस्ट करीब 5 मिनट का होगा. इस दौरान अलग-अलग आवाजें सुनाई जाएंगी और यूजर को बताना होगा कि कौन सी आवाज सुनाई दी और कौन सी सुनाई नहीं दी. इसके बाद सिस्टम यूजर की hearing profile तैयार करेगा.

Advertisement
post-main-image
Hearing टेस्ट मे भी काम आएगी ये AirPods (फोटो - आज तक )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एप्पल ने भारत में AirPods Pro के लिए नया हेल्थ फीचर जारी किया है जो यूजर्स को घर बैठे हियरिंग टेस्ट, हियरिंग एड और हियरिंग प्रोटेक्शन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
  • भारत में हियरिंग एड महंगे हैं और लोगों को प्रारंभिक हियरिंग समस्याओं की जानकारी कम होती है, इसलिए Apple ने ये फीचर 2024 में कुछ देशों के बाद भारत में पेश किया है।
  • इस फीचर के लागू होने से यूजर्स अपने हियरिंग प्रोफाइल का पता लगा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के साथ रिपोर्ट साझा कर सकते हैं, जिससे समय पर उपचार संभव होगा।

अब तक AirPods का इस्तेमाल लोग गाने सुनने, फिल्म देखने या फोन पर बात करने के लिए करते थे. लेकिन अब यही AirPods आपके कानों की जांच भी करेंगे. एप्पल ने भारत में AirPods Pro के लिए ये हेल्थ फीचर शुरू कर दिया है. इससे लोग घर बैठे हियरिंग टेस्ट कर पाएंगे और शुरुआती हियरिंग प्रॉब्लम (सुनने की दिक्कत) मालूम कर सकेंगे.

Advertisement

एप्पल ने अपने AirPods Pro में तीन नए फीचर दिए हैं - Hearing Test, Hearing Aid और Hearing Protection.

Hearing Test फीचर क्या है?

इसकी मदद से यूजर्स घर बैठे अपने कानों की जांच कर सकते हैं. इसके लिए AirPods Pro को आईफोन या iPad से कनेक्ट करना होगा. ये टेस्ट करीब 5 मिनट का होगा. इस दौरान अलग-अलग आवाजें सुनाई जाएंगी और यूजर को बताना होगा कि कौन सी आवाज सुनाई दी और कौन सी सुनाई नहीं दी. इसके बाद सिस्टम यूजर की hearing profile तैयार करेगा.

Advertisement

टेस्ट पूरा होने के बाद रिपोर्ट Apple Health ऐप में सेव हो जाएगी. यूज़र चाहें तो इसे डॉक्टर के साथ भी शेयर कर सकते हैं. Apple का दावा है कि यह “clinically validated” फीचर है, यानी इसे मेडिकल टेस्टिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

.
Hearing Test फीचर
हियरिंग एड की तरह कैसे करेगा काम?

अगर टेस्ट में किसी यूजर को हल्की या मध्यम हियरिंग प्रॉब्लम मिलती है, तो AirPods आसपास की आवाज़ों को ज्यादा साफ करके सुनाने लगेंगे यानी एयरपॉड्स हियरिंग एड की तरह काम करेंगे. इससे आवाज़ सुनना आसान हो जाएगा, खासकर भीड़ या शोर वाली जगहों में.

Hearing Protection फीचर

ये फीचर बहुत तेज आवाज़ों को कम करने की कोशिश करेगा ताकि यूजर्स के कानों को नुकसान न पहुंचे.

Advertisement
.
हियरिंग एड  फीचर 
ये फीचर्स किन डिवाइस में मिलेंगे?

फिलहाल AirPods Pro 2 और नए AirPods Pro 3 में मिलेगा. इसके लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का होना जरूरी होगा. इसके साथ ही iPhone या iPad में नया iOS और iPadOS वर्ज़न होना चाहिए.

.
 किन devices में मिलेंगे
ये फीचर ज़रूरी क्यों है?

असल में Apple ने ये फीचर 2024 में कुछ देशों में शुरू कर दिया था, लेकिन भारत में ये अब तक उपलब्ध नहीं था. इस फीचर की बातें इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि भारत में हियरिंग एड काफी महंगे माने जाते हैं. Deccan Herald की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल लेवल के हियरिंग एड की कीमत 37 हजार रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक जा सकती है. AirPods Pro की कीमत इससे काफी कम है.

Apple का पूरा फोकस इस बात पर है कि लोग शुरुआती हियरिंग प्रॉब्लम को जल्दी पहचान सकें. क्योंकि hearing loss धीरे-धीरे बढ़ता है और कई लोगों को लंबे समय तक इसका पता भी नहीं चलता है.

(ये स्टोरी इंटर्न सत्यम ने लिखी है.)

वीडियो: Apple से लेकर Vivo, Oppo, Samsung के फोन की कीमत कितनी बढ़ने वाली है?

Advertisement