The Lallantop

पहले 8000 लोगों की नौकरी छीनी, अब इस टेक कंपनी के CEO ने 'बीच वॉटर पर्सन' की जॉब निकाली

Mark Zuckerberg की अमेरिका के Hawaii के Kauai में एक बहुत बड़ी कोठी है जिसे अंग्रेजी जुबान में रैन्‍च्‌ कहते हैं क्योंकि यहां बड़े घर के साथ बड़ा मैदान भी होता है, जिसमें अमीर लोग घुड़सवारी करते हैं. मार्क का ये रैन्‍च्‌ समुंदर के किनारे भी है तो यहां 'beach water person' की जॉब निकली है.

Advertisement
post-main-image
मार्क ज़ुकेरबर्ग की हवेली में नौकरी निकली है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्क जुकरबर्ग ने हवाई के कौआई में अपनी निजी रैन्च के लिए एक 'बीच वाटर पर्सन' यानी लाइफगार्ड और समुद्री गतिविधियों में सहायक की नौकरी निकाली है।
  • जुकरबर्ग की नौकरी इस वजह से सामने आई है क्योंकि वे अपनी लाइफस्टाइल को हवाई में लेकर आए हैं, जहां वे सर्फिंग और अन्य जलक्रीड़ा करते हैं, इसलिए उन्हें सहायता की आवश्यकता है।
  • इस नौकरी के बाद जुकरबर्ग और उनके परिवार को समुद्र तट पर सुरक्षा और सहायता मिलेगी, इसके अलावा यह नौकरियां उनकी संपत्ति के समुद्री गतिविधियों को सुचारू बनाने में मदद करेंगी।

8000 लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजकर और फिर अल-सुबह 4 बजे उनकी नौकरी छीनने (Meta Layoffs) वाले मेटा के सीईओ Mark Zuckerberg ने नई नौकरी निकाली है. लेकिन नौकरी फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप में नहीं, बल्कि साब की Hawaii वाली हवेली में निकली है. दरअसल मार्क ज़ुकेरबर्ग साब की अमेरिका के Hawaii के Kauai में एक बहुत बड़ी कोठी है जिसे अंग्रेजी जुबान में रैन्‍च्‌ कहते हैं क्योंकि यहां बड़े घर के साथ बड़ा मैदान भी होता है, जिसमें अमीर लोग घुड़सवारी करते हैं. मार्क का ये रैन्‍च्‌ समुंदर के किनारे भी है तो यहां “beach water person” की जॉब निकली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या करेगा “beach water person”

मार्क ज़ुकेरबर्ग और उनका परिवार और उनके दोस्त जब समुंदर में तैराकी का मजा लेंगे और स्पोर्ट्स एक्टिविटी करेंगे तब “beach water person” उनको बचाने का काम करेगा. माने अगर कोई दिक्कत हुई तो लाइफ गार्ड का काम करेगा. ज़ुकेरबर्ग की इस अनोखी नौकरी की जानकारी सबसे पहले वायर्ड को ग्रीनहाउस पर वेस्ट 10 (ज़ुकेरबर्ग परिवार का कार्यालय) से जुड़ी एक लिस्टिंग के ज़रिए मिली. रिपोर्ट के अनुसार, ज़ुकेरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान अपने विशाल कौआई (Kauai) परिसर के लिए एक ऑन-कॉल कर्मचारी की तलाश कर रहे हैं.

नौकरी के विवरण में बताया गया है कि व्यक्ति समुद्र तट और पूल दोनों जगह लाइफगार्ड के रूप में काम करेगा. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. ये व्यक्ति नाव के डेक पर भी काम करेगा और मेहमानों को स्टैंड-अप पैडलबोर्डिंग, कैनो पैडलिंग, स्नोर्केलिंग और अन्य समुद्री गतिविधियों में मदद करेगा. शॉर्ट में कहें तो, यह जॉब मार्क की आलीशान संपत्ति में निजी लाइफगार्ड, surf instructor और yacht assistant का ट्रिपल कॉम्बो होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- 8000 लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, फिर सुबह 4 बजे नौकरी छीन ली

मार्क और उनके शौक

अरबपति मार्क के लिए किसी को ऐसी नौकरी पर रखना कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ सालों में ज़ुकेरबर्ग को अक्सर जुनून की हद तक सर्फिंग, हाइड्रोफोइलिंग और वेक सर्फिंग करते हुए देखा गया है. ज़ुकेरबर्ग की जीवनशैली का अधिकांश हिस्सा अब हवाई में स्थित इसी रैन्‍च्‌ के इर्द-गिर्द घूमता है. यह फार्महाउस सालों से सुर्खियों में रहा है क्योंकि ऐसी खबरें आती रही हैं कि इसमें एक बड़ा भमिगत बंकर, हरीकेन शेल्टर और हाई सिक्योरिटी सिस्टम लगा हुआ है. हालांकि मिस्टर मार्क इन दावों को खारिज करते हैं.

वीडियो: सेहत: हड्डियों के लिए धीमा ज़हर हैं ये 5 चीज़ें

Advertisement

Advertisement