The Lallantop

सास के अंतिम संस्कार में पहुंचा था दामाद, मगरमच्छ दबोचकर ले गया

दीपक समेत परिवार के अन्य लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे. इसी बीच दीपक सरयू नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर पर हमला कर दिया और गहरे पानी में खींच ले गया.

Advertisement
post-main-image
यूपी में युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
अंचल श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था. इस दौरान घाट पर सरयू नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने उस पर हमला किया और गहरे पानी में खींच ले गया. अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नाविक और एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सास के अंतिम संस्कार में पहुंचे दामाद को मगरमच्छ ने दबोचा

युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 30 साल के दीपक शर्मा के तौर पर हुई है. वो अपनी सास उर्मिला देवी के निधन पर गोंडा जिले के उमरी गांव गए थे. इंडिया टुडे से जुड़ी अंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक 20 मई को दोपहर के समय गोंडा जिले के सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही पहुंचे थे. यहां वो पास के सरयू नदी के किनारे अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए.  

दीपक समेत परिवार के अन्य लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे. इसी बीच दीपक सरयू नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर पर हमला कर दिया और गहरे पानी में खींच ले गया. कुछ समय के बाद ही लोगों की नजर उन पर पड़ी. जिसके बाद  चीख-पुकार मच गई. बाद में ग्रामीण नाविकों ने दीपक को पानी में तलाशना शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला.

Advertisement

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम दीपक की तलाश कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के एक चश्मदीद राजेश शुक्ला ने बताया कि सभी ने दीपक को दामाद होने के कारण चिता लगाने का काम करने से मना किया था, लेकिन वो नहीं माने. बाद में वो नदी में नहाने के लिए चले गए. वहां उन्होंने एक डुबकी लगाई ही थी कि अचानक एक मगरमच्छ ने उन्हें दबोचा और पानी में घसीट के गया. दीपक जिंदा हैं या नहीं, अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस बीच उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

वीडियो: यूपी में बिजली कटौती को लेकर कहां-कहां हंगामा हुआ?

Advertisement
Advertisement