The Lallantop

सड़क हादसे में युवक की मौत, मोबाइल ब्लास्ट से बिगड़ा बैलेंस, खराब बैटरी के 'लक्षण' जान लीजिए

मुजफ्फरनगर में मोबाइल बैटरी ब्लास्ट के चलते एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सफर के दौरान उसके मोबाइल फोन की बैटरी फट गई थी. इसकी वजह से उसका बैलेंस बिगड़ा और वो सड़क से टकरा गया. हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement
post-main-image
मुजफ्फरनगर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोटरसाइकिल चलाते समय मोबाइल फोन की बैटरी फटने से विकास अंटाल की मौत हो गई, जिसकी घटना वाहन नियंत्रण खो देने और गिरने की वजह से हुई।
  • मोबाइल फोन की लीथियम-आयन बैटरी में ओवरहीटिंग, लोकल चार्जर का उपयोग या फिजिकल डैमेज के कारण फटने की घटनाएं होती हैं, जिससे दुर्घटना और चोट लगने के खतरे बढ़ जाते हैं।
  • पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया है, जिससे मौत का असली कारण स्पष्ट होगा और जांच के बाद मोबाइल फोन के ब्रांड तथा हादसे की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

स्मार्टफोन में आग लगने, बैटरी फटने, ब्लास्ट होने के कई केस हमने देखे हैं. इसकी वजह से लोगों को घायल होते भी देखा गया है. लेकिन इस बार स्मार्टफोन की बैटरी फटने की वजह से किसी की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की घटना है. एक मोटरसाइकिल सवार की कथित तौर पर मोबाइल फोन की बैटरी फटने से मौत हो गई है (Man dies after mobile phone exploded).

Advertisement
बैटरी फटने से मौत?

मृतक की पहचान विकास अंटाल (Vikas Antal) के रूप में हुई है. वो रहमतपुर गांव के रहने वाले थे और एक शुगर मिल में काम करते थे. उनके पड़ोसी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विकास अंटाल अपनी मां को मजरा गांव में उनके मायके छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वहलाना चौक के पास मोटरसाइकिल चलाते समय विकास के मोबाइल फोन की बैटरी फट गई. अचानक हुए इस ब्लास्ट से विकास काफी घबरा गए और बाइक पर से कंट्रोल पूरी तरह खो बैठे. उनका संतुलन बिगड़ा और वो इंटेसिटी के साथ सड़क पर गिर गए. तेजी से सड़क से टकराने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाके में मौजूद पुलिसकर्मी उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. बाद में उनके परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए आरोग्य अस्पताल ले गए. हालांकि, शुरुआती इलाज मिलने के बाद भी उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. यह फिलहाल साफ नहीं है कि विकास की मौत सड़क हादसे से हुई या वाकई में मोबाइल ब्लास्ट की वजह से उनकी जान चली गई. हालांकि हादसे की परिस्थितियां सड़क दुर्घटना की ओर ही इशारा करती हैं. फिर भी पुलिस असल वजह जानने के लिए विकास की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Advertisement

खलापार पुलिस स्टेशन के प्रभारी विजय सिंह ने भी यही बताया कि मोबाइल फोन की बैटरी फटने के बाद बाइक सवार गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा. मोबाइल किस कंपनी का था, इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. 

क्यों फटती है मोबाइल बैटरी?

इस केस में मोबाइल फटने या बैटरी के फटने की असल वजह पता नहीं चली है. लेकिन बैटरी एक्सपर्ट्स लीथियम-आयन (Li-ion) बैटरी के मामले में सावधानी बरतने के लिए कहते हैं. आमतौर पर स्मार्टफोन में इसी बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है. 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च भी कहती है कि ओवरहीट, लोकल चार्जर या बैटरी में फिजिकल डैमेज से ऐसे हादसों का रिस्क बढ़ सकता है. इसलिए फोन को चार्ज करते वक्त उस पर कवर न लगाएं और चार्जिंग पूरी होने के बाद फोन को हटा लें. 

ध्यान रखें, स्मार्टफोन का बैक पैनल अगर फूल जाता है या फिर बैक पैनल पर गैप बनता हुआ दिखाई दे, तो समझ लीजिए बैटरी एक्सपायर हो गई है. कुछ स्मार्टफोन का डिस्प्ले अक्सर बाहर की तरफ आने लगता है. यह बैटरी फूलने की दूसरी निशानी है. ऐसे में सर्विस सेंटर्स पर जाकर बैटरी चेंज करा लें.

वीडियो: Daler Mehndi Controversy: सिंगर के सपोर्ट में आए कई सेलिब्रिटीज, मंत्री क्या बोले?

Advertisement