HDFC बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर बैंक की गोपनीय कारोबारी रणनीतियां और संवेदनशील जानकारी बाहरी लोगों को बताने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि HDFC बैंक की आंतरिक जांच में इसके सबूत भी मिले हैं.
HDFC बैंक में क्या चल रहा? अब सीनियर अधिकारियों पर गोपनीय जानकारी बाहरी लोगों को देने का आरोप
ये मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब HDFC बैंक में पहले से उथल-पुथल चल रही है. हाल ही में बैंक के बोर्डरूम में मतभेद और सीनियर मैनेजेंट के इस्तीफे की काफी चर्चा हुई. बैंक के भीतर नेतृत्व बदलाव हो रहा है. इन सब बातों का असर बैंक के शेयरों पर साफ दिखाई दे रहा है. इस साल की शुरुआत से 21 अक्टूबर तक HDFC बैंक के शेयर करीब 28% गिरे हैं.

इंडिया टुडे ने ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया कि बैंक की आंतरिक जांच अब भी जारी है. इस बात की पड़ताल की जा रही है कि क्या जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हुआ. बैंक के मेन बिजनेस और जरूरी कामकाज की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को जांच के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं किया गया है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ आगे क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
HDFC बैंक के एक प्रवक्ता ने आंतरिक समीक्षा की बात स्वीकार की है, लेकिन जांच में क्या निकला है इस पर बात करने या इसमें शामिल अधिकारियों की पहचान बताने से इनकार कर दिया. प्रवक्ता ने कहा, “हमारी नीतियों के मुताबिक, इस मामले में सभी जरूरी तथ्यों को इकट्ठा करने और उनका मूल्यांकन करने के लिए एक आंतरिक समीक्षा चल रही है. समीक्षा पूरी होने के बाद जो भी नतीजे निकलेंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.”
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने IDBI बैंक को बेचने की मंजूरी दी, नए मालिक का नाम सामने आया
ये मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब HDFC बैंक में पहले से उथल-पुथल चल रही है. हाल ही में बैंक के बोर्डरूम में मतभेद और सीनियर मैनेजेंट के इस्तीफे को लेकर काफी चर्चा हुई. बैंक के भीतर नेतृत्व बदलाव हो रहा है. आईसीआईसीआई में रहे अनुप बागची 27 अक्टूबर को HDFC बैंक के नए सीईओ बनने जा रहे हैं. वे शशिधर जगदीशन का स्थान लेंगे. शशिधर 6 साल से HDFC के सीईओ हैं. उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है.
इसी साल मार्च में HDFC बैंक के तत्कालीन चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दे दिया था. HDFC बैंक के डिप्टी एमडी और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले अधिकारियों में से एक कैजाद भरूचा ने भी दिसंबर 2026 के अंत में पद छोड़ने का अनुरोध किया है. इन सब बातों का असर बैंक के शेयरों पर साफ दिखाई दे रहा है. इस साल की शुरुआत से 21 अक्टूबर तक HDFC बैंक के शेयर करीब 28% गिरे हैं.
वीडियो: Daler Mehndi Controversy: सिंगर के सपोर्ट में आए कई सेलिब्रिटीज, मंत्री क्या बोले?











