The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' मेकर्स की बंगाल में बल्ले-बल्ले हो गई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के मौके पर 'रामायण' मेकर्स को बड़ी खुशखबरी दी है.

Advertisement
post-main-image
दशहरे पर 'रामायण' का नया गाना 'रावण तांडव' रिलीज़ हो गया है.

Ramayana के मेकर्स की West Bengal में कैसे बल्ले-बल्ले हो गई? Ram Gopal Varma की फिल्म Police Company कब रिलीज़ हो रही है? Varanasi को लेकर S. S. Rajamouli ने क्या अपडेट दिया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# फिल्म 'पेंटहाउस' में टॉम हॉलैंड की एंट्री

'स्पाइडर-मैन' फेम टॉम हॉलैंड अब एक नई थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगे. फिल्म का नाम है 'पेंटहाउस', जिसे सोनी पिक्चर्स बना रहा है. टॉम इस फिल्म में लीड रोल के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे. फिल्म की स्क्रिप्ट ड्रू पियर्स लिखेंगे, जो 'आयरन मैन 3' और 'द फॉल गाय' जैसी फिल्में लिख चुके हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी, बाकी कास्ट और रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

Advertisement

# 'द अपॉलज़ी' सीरीज़ में दिखेंगी ग्विनेथ पाल्ट्रो  

'आयरन मैन' फेम ग्विनेथ पाल्ट्रो नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'द अपॉलजी' में लीड रोल करेंगी. कहानी एवलिन एम्सपोकर की है, जिसके बेटे की 18 साल पहले हत्या कर दी गई थी. जब आरोपी 18 साल बाद जुर्म कबूल करता है, तो एवलिन को इंसाफ की उम्मीद जगती है. लेकिन आरोपी की सज़ा कम होने की आशंका उसके इस भरोसे को तोड़ देती है. इसके बाद वो अपने पति के साथ खुद इंसाफ करने का फैसला करती है. इसे थॉमस विंटरबर्ग डायरेक्ट कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने इसके दो सीज़न की मंज़ूरी दी है.

# 'रामायण' की बंगाल में CM ने बल्ले-बल्ले करा दी

Advertisement

रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' की बंगाल में रिलीज़ से पहले ही बल्ले-बल्ले हो गई. फिल्म को पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री करने का ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विजयादशमी के मौके पर कोलकाता में खुद ये घोषणा की है. उन्होंने 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' का भी ज़िक्र किया. साथ ही, भविष्य में भगवान कृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर फिल्में बनने की भी उम्मीद जताई.

# रामू की 'पुलिस कंपनी' की रिलीज़ डेट अनाउंस

राम गोपाल वरमा की फिल्म 'पुलिस कंपनी' 4 जून, 2027 को रिलीज़ होगी. फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का रोल कर रहे हैं. फिल्म में फरदीन खान, फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला और मकरंद देशपांडे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे.

# 'वाराणसी' का आखिरी 10 दिन का शूट बाकी

SS राजामौली की 'वाराणसी' की शूटिंग जल्द खत्म होने वाली है. ब्राज़ील के एक पोर्टल ऑक्सेंटे पिपोका से बातचीत में राजामौली ने बताया कि फिल्म की 10 दिन की शूटिंग बाकी है. राजामौली के मुताबिक, अंटार्कटिका, अफ्रीका, टाइम ट्रैवल और माइथोलॉजी जैसे अलग-अलग हिस्सों को एक फिल्म में पिरोना 6-7 फिल्में एक साथ बनाने जैसा था. शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू होगा. 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी. 

# अनिल शर्मा की 'अर्जुन नागा' चार पार्ट में बनेगी

'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'अर्जुन नागा' चार हिस्सों में रिलीज़ होगी. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कहानी 60 के दशक में दुबई में आए ऑयल बूम के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इस पीरियड एक्शन ड्रामा में उत्कर्ष शर्मा लीड रोल करेंगे. अर्जुन रामपाल फिल्म सीरीज़ के विलन होंगे. रणदीप हुड्डा और सेलिना जेटली भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं. अनिल शर्मा के मुताबिक, चारों पार्ट में 10 से 12 बड़े कलाकार अहम रोल्स करेंगे. फिल्म की शूटिंग मुंबई, राजस्थान और दुबई में होगी.

वीडियो: 'रामायण' की रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स की उल्टी गिनती शुरू?

Advertisement