The Lallantop

एयरटेल के Voice-SMS Only रिचार्ज का क्या फायदा? जब 14 रुपये ज्यादा देकर मिल रहा 2GB डेटा

एयरटेल ने 185, 203 और 206 रुपये की कीमत वाले तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS दिए हैं. लेकिन, क्या ये प्लान वाकई सस्ते हैं, जैसा TRAI के आदेश में कहा गया था.

Advertisement
post-main-image
एयरटेल के वॉयस और एसएमएस प्लान और डेटा प्लान में सिर्फ 14 रुपये का फर्क है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश के तहत Airtel ने 185, 203 और 206 रुपये के तीन नए Voice-Only प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS शामिल हैं।
  • TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे वॉयस और SMS Only Special Tariff Voucher (STV) पेश करें जिनकी कीमत डेटा वाले प्लान से कम हो, क्योंकि कई प्लानों में डेटा शामिल नहीं होने के बावजूद मूल्य समान था।
  • Airtel ने TRAI के नए नियमों का पालन करते हुए Voice-Only प्लान पेश किए हैं, जिससे यूजर्स के लिए डेटा प्लान के बिना सस्ते विकल्प उपलब्ध हुए हैं और अब उपयोगकर्ता अपने जरूरत के अनुसार प्लान चुन सकते हैं।

आपके पास दो सिम हैं. डेटा सिर्फ एक सिम का इस्तेमाल होता है. लेकिन, दूसरी सिम को चालू रखने के लिए भी डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करना पड़ता है. अगर ऐसा है, तो आपके लिए 'अच्छी' खबर है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेश के बाद Airtel ने 3 नए Voice-Only प्लान लॉन्च किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये से शुरू होती है. एयरटेल ने 185, 203 और 206 रुपये की कीमत वाले तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS दिए. लेकिन क्या ये प्लान वाकई सस्ते हैं, जैसा TRAI के आदेश में कहा गया था.

Advertisement
क्या था TRAI का आदेश

नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और एसएमएस Only Special Tariff Voucher (STV) उपलब्ध कराना होगा. इन प्लान की कीमत भी डेटा वाले पैक की तुलना में उचित रूप से कम रखनी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी भी कई ऐसे रिचार्ज आते हैं जिनमें डेटा नहीं होता लेकिन उनकी कीमत और नॉर्मल प्लान की कीमत में कोई खास फर्क नहीं होता. नए नियम के बाद बिना डेटा वाले प्लान का दाम कम होगा.

वॉयस और SMS प्लान में क्या मिलेगा?

TRAI के आदेश के बाद एयरटेल ऐसा करने वाला पहला ऑपरेटर बना है. एयरटेल के 185 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. आपको 30 दिन का जुगाड़ चाहिए तो फिर आपको 203 रुपये खर्च करना होंगे. माने 2 दिन ज्यादा के लिए आपको 21 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे.

Advertisement

अगर आपको पूरे महीने की टेंशन नहीं लेनी, बोले तो तारीख टू तारीख के हिसाब से चलना है तो फिर 206 रुपये महीना खर्च करना पड़ेगा. 206 रुपये के रिचार्ज में आपको पूरे 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. एयरटेल के इन तीनों Voice-Only प्लान में कॉलिंग और SMS के अलावा फ्री हेलोट्यून्स का फायदा भी शामिल है. 

airtel
एयरटेल के नए वॉयस और एसएमएस प्लान.
एयरटेल का सबसे किफायती डेटा प्लान

एयरटेल ऐप पर चेक करने पर पता चलता है कि डेटा के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है जिसमें 28 दिन की वैधता और सिर्फ 2GB डेटा मिलता है. इसमें अनलिमिटेड कॉल भी मिलेगी. 

airtel
एयरटेल का 199 वाला बेसिक प्लान 

माने, 2GB वाला 199 रुपये का प्लान बिना डेटा वाले 185 रुपये के प्लान से सिर्फ 14 रुपये महंगा है. 199 रुपये वाले प्लान में यूजर को Adobe Express Premium और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. अब आप तय करिए कि 2GB डेटा वाले 199 रुपये के प्लान के मुकाबले सिर्फ कॉल और SMS वाला 185 रुपये का रिचार्ज प्लान आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं?

Advertisement

वीडियो: इंदौर के गरबा पंडाल में बीजेपी नेता ने महिला से बदसलूकी की?

Advertisement