The Lallantop

'जॉली LLB 4' से बाहर हुए अक्षय कुमार! सिर्फ अरशद वारसी करेंगे वापसी!

'जॉली LLB 4' की कहानी इस फ्रैंचाइज़ का सीक्वल नहीं, बल्कि पहले पार्ट का प्रीक्वल होगी.

Advertisement
post-main-image
'जॉली LLB 4' के डायरेक्शन की कमान उमेश शुक्ला ने संभाली है.

क्या Sunny Deol की Suryaa: Ant Se Aarambh Tak की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत Salman Khan स्टारर Maatrubhumi: May War Rest in Peace से हो सकती है? क्या Jolly LLB 4 में Akshay Kumar नहीं बल्कि Arshad Warsi सोलो लीड करने वाले हैं? Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan की Udta Teer नेपाल में क्यों रिलीज़ नहीं हो रही? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# सलमान की 'मातृभूमि' से होगा सनी की 'सूर्या' का क्लैश?

दशहरा के मौके पर सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज़ हुआ है. साथ ही इसकी रिलीज़ डेट को लेकर नया अपडेट आया है. जिसके बाद दिलचस्प बॉक्स ऑफिस भिड़ंत की संभावना भी बन रही है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को 20 नवंबर या 4 दिसंबर को रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर 'मातृभूमि' 20 नवंबर को आती है, तो इसका सामना सनी देओल की 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' से होगा. वहीं, 4 दिसंबर की तारीख चुनी गई, तो श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से टक्कर हो सकती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

Advertisement

# 13 नवंबर को आएगा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर डार्क'  

करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रैंचाइज़ अब डार्क थ्रिलर की दुनिया में कदम रख रही है. इस फिल्म फ्रैंचाइज़ पर एक स्पिन-ऑफ वेब सीरीज़ बनी है. जिसका नाम है- 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क'. इसमें शनाया कपूर लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि शनाया इसमें डबल रोल में नज़र आएंगी. सीरीज़ को रीमा माया ने डायरेक्ट किया है. ये सीरीज़ 13 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

Advertisement

# नेपाल में बैन हुई आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर'

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को रिलीज़ से पहले नेपाल में बड़ा झटका लगा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. ये फैसला फिल्म के कॉन्टेंट को लेकर लिया गया है. 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को भारत में रिलीज़ होगी.

# सनी देओल की 'सूर्या' का टीज़र रिलीज़

सनी देओल के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का टीज़र रिलीज़ हुआ है. इसमें सनी एक ऐसे पिता और पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जिसकी बेटी की मौत के बाद उसकी ज़िंदगी बदल जाती है. वो मेडिकल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही की पड़ताल करते हैं. एम. पद्मकुमार के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता अहम रोल्स में हैं. फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# मार्वल को बौना साबित करेगा 'रामायण' सिनेमैटिक यूनिवर्स!

'रामायण' के मेकर्स फिल्म को केवल दो पार्ट्स तक सीमित नहीं रखने वाले. 'रामायण' के सभी बड़े किरदारों पर स्पिन-ऑफ फिल्में, ओटीटी सीरीज़, वीडियो गेम्स बना सकते हैं. इनमें अंगद, सूर्पणखा, जटायू और हनुमान जैसे महान किरदारों को खंगाला जाएगा. 19 अक्टूबर को हुए 'रामायण' के तेलुगु प्री ईवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसकी तरफ इशारा किया है. साथ ही उन्होंने इस इवेंट में एक वीडियो दिखाया. इसमें फिल्म के बिहाइंड द सीन्स के अलावा हनुमान समेत कुछ नए किरदारों के लुक्स और इस यूनिवर्स के भविष्य की झलक मिली. इससे ये मालूम पड़ा कि 'रामायण' दो पार्ट फिल्म से कहीं बड़ी दुनिया बनने वाली है. इस प्लैनिंग को देखने के बाद लोगों का दावा है कि अगर 'रामायण' यूनिवर्स अपना मूर्त रूप लेता है, तो इसके सामने मार्वल और डीसी जैसे सुपरहीरो यूनिवर्स भी बौने साबित हो सकते हैं.

# 'जॉली LLB 4' में अक्षय नहीं सिर्फ अरशद वारसी लौटेंगे

'जॉली LLB 4' बनने जा रही है. मगर इस फ्रैंचाइज़ की चौथी किश्त में अक्षय कुमार नहीं होंगे. इसमें अरशद वारसी अपने पुराने अंदाज़ में लौटने वाले हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कहानी आगे बढ़ने के बजाय पहली फिल्म का प्रीक्वल होगी. फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला करेंगे. इसकी रिलीज़ डेट अभी तक नहीं बताई गई है.

वीडियो: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी और अक्षय कुमार ने क्या कहा?

Advertisement