The Lallantop

mAadhaar ऐप बंद होने वाला है, पहली फुर्सत में new Aadhaar App डाउनलोड कीजिए

new Aadhaar App का सबसे बड़ा फीचर है मोबाइल नंबर अपडेट. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना अभी (mAadhaar will discontinue soon) तक बहुत झंझट भरा काम था. बिना सेंटर जाए संभव ही नहीं था. अब आप ऐप की मदद से नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
mAadhaar ऐप बंद होने वाला है

 mAadhaar ऐप बंद होने जा रहा है. आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द ही बंद हो जाएगा. लेकिन आपने चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि new Aadhaar App नए फीचर्स और तगड़ी सिक्योरिटी के साथ गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर (iOS) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. new Aadhaar App में डिजिटल वेरीफिकेशन सहित यूजर के पर्सनल डेटा पर नियंत्रण जैसे कई सेफ़्टी टूल्स मिलते हैं. फिर इंतजार किस बात का. नया ऐप डाउनलोड करते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या मिलेगा new Aadhaar App में?

बताते हैं मगर पहले एक जरूरी बात. new Aadhaar App को सिर्फ गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करना है. एसएमएस या ईमेल या व्हाट्सऐप वाली लिंक से नहीं. नए आधार ऐप का सबसे बड़ा फीचर है मोबाइल नंबर अपडेट.  आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना अभी तक बहुत झंझट भरा काम था. बिना सेंटर जाए संभव ही नहीं था. अब आप ऐप की मदद से नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Advertisement

# आधार ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर ‘Update Aadhaar details’ ऑप्शन पर जाएं.

# मोबाइल नंबर या पता अपडेट करने का विकल्प चुनें.

# नई जानकारी भरें और वेरिफिकेशन के लिए सबमिट करें.

Advertisement

# ऐप में बताए गए तरीके से ऑथेंटिकेशन पूरा करें.

# अपडेट के लिए आपको एक मामूली शुल्क देना होगा.

# वेरिफिकेशन हो जाने के बाद, आपकी जानकारी आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगी.

आपका आधार-आपकी मर्जी

नया ऐप आपको इस बात का ऑप्शन देता है कि आप अपनी कौन सी जानकारी शेयर करना चाहते हैं. अभी तक जिसके पास आपका आधार कार्ड होता था, उसके पास एक तरह से समझें तो आपकी कुंडली भी होती थी. आधार कार्ड पर सभी जानकारी रहती है. नए ऐप की मदद से आप फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और दूसरी डिटेल्स को छिपा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नया Aadhaar ऐप लॉन्च, अब पहचान के लिए चेहरा ही काफी है

ऑफलाइन वेरीफिकेशन

नए ऐप की मदद से आपके आधार कार्ड का एक क्यूआर कोड जनरेट होगा जिसे स्कैन करके आपकी पहचान को वेरीफाई किया जा सकता है. यहां ऑफलाइन का मतलब बिना इंटरनेट के नहीं है. ऑफलाइन का यहां पर मतलब है कि बिना सेंट्रल डेटा बेस के वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा. यूजर्स पासवर्ड से सुरक्षित आधार फाइल बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार केवल चुनिंदा डिटेल्स-जैसे नाम और उम्र-शेयर कर सकते हैं. अगर क्यूआर कोड स्कैन करने का जुगाड़ नहीं तो यूजर खुद से ID शेयर कर सकते हैं. मतलब बिला-वजह आपकी पूरी निजी जानकारी हर जगह नजर नहीं आएगी. इस फीचर की वजह से सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ऑफिस तक में विजिटर्स की ऑथेंटिसिटी चेक करने के लिए आधार कार्ड का यूज किया जा सकेगा.  

क्यूआर कोड होने की वजह से यूजर्स को मोबाइल नंबर सहित पते का डिटेल देने के लिए फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ ही नए ऐप में पांच आधार प्रोफाइल बनाई जा सकती हैं. माने एक ही अकाउंट से पूरे परिवार का काम हो जाएगा.

वीडियो: CBSE के छात्र के पोस्ट को पाकिस्तानी बताया, सच क्या निकला?

Advertisement