स्कूल-कॉलेज में आपका स्कोर भले लो रहा हो, मगर CIBIL में आपका स्कोर हमेशा हाई ही होना चाहिए. आपने नोटिस किया होगा कि सोशल मीडिया स्पेशली इंस्टा पर ऐसे ऐप्स की बाढ़ आई है जो सिबिल स्कोर ठीक (Easy ways to improve your CIBIL Score in India) करने, लोन दिलवाने, लोन कम करवाने का दावा करते हैं.
रील वाले ऐप्स से नहीं, ऐसे सुधरेगा आपका CIBIL स्कोर और फटाफट मिलेगा लोन!
इंस्टाग्राम पर आजकल CIBIL स्कोर सुधारने वाले, लोन दिलवाने वाले, लोन की ईएमआई कम करने वाले ऐप्स की बाढ़ आ रखी है. कई सारे रीलबाज इन ऐप्स का प्रचार भी खूब कर रहे हैं. इनमें से कोई ऐप आपका स्कोर 'गुड' करने की बात करता है तो कोई 'उल्का' पिंड से सब ठीक करने की बात कर रहा. जानिए असलियत.


कई सारे रीलबाज इन ऐप्स का प्रचार भी खूब कर रहे हैं. इसमें से कोई ऐप आपका स्कोर 'गुड' करने की बात करता है तो कोई 'उल्का' पिंड से सब ठीक करने की बात कर रहा. एआई लगाकर आपके बैंक को मेल भेजकर ईएमआई कम करने का लालच भी दिया जा रहा है. क्या वाकई ऐसा है.
नहीं एकदम नहींCIBIL स्कोर एक प्रोसेस है जो आपकी वित्तीय प्रोफ़ाइल के हिसाब से बनता है. आपकी सैलरी, क्रेडिट कार्ड, लोन चुकाने का रिकॉर्ड आपके सिबिल स्कोर को सीधे-सीधे प्रभावित करता है. सबसे पहले बात क्रेडिट कार्ड की कर लेते हैं जो जीवन के 21 बसंत पूरे होते मिल जाता है. माने नई नौकरी मिलते ही. कई लोग क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद खुद को तीस मार खान समझने लगते हैं. शो ऑफ करने लगते हैं कि देखा मेरा सिबिल स्कोर कितना स्ट्रॉन्ग है... मुझे एक झटके में कार्ड मिल गया. लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ आने वाले क्रेडिट कार्ड के साथ में थोक के भाव जिम्मेदारियां भी आती हैं. बिल भरने में लापरवाही या देरी आपके हाई फाई सिबिल स्कोर को अर्श से फर्श पर पहुंचा सकती हैं.
इंसटेंट लोन देने वाले ऐप्स से लोन लेना और फिर उसे देर से चुकाना या नहीं चुकाना भी सिबिल खराब करना है. मजे-मजे में कार लोन लेना या फिर फटफटी के लिए फटाफट कर्ज लेना और फिर ईएमआई टाइम से नहीं भरना भी सिबिल खराब करता है. कहने का मतलब लोन लेने के बाद किसी भी किस्म की अनदेखी स्कोर का भट्टा बिठाती है. ऐसा होने के बाद दुनिया का कोई ऐप आपके लिए कुछ नहीं कर सकता सिवाये आपको झुनझुना पकड़ाकर आपसे कुछ पैसे लेने के. ऐसे ऐप आपकी पूरी वित्तीय कुंडली भी बांच लेते हैं जो एक और रिस्क है. अब आप पूछोगे, फिर सिबिल सुधरता कैसे है.
ये भी पढ़ें: इंटरनेट बंद था तो कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट में मैसेज कैसे भेजे गए?
CIBIL ऐप सेवैसे तो लिखना ये चाहिए कि आपके अच्छे कर्मों से सुधरता है. माने किसी भी किस्म के लोन में कोई कांड मत कीजिए. टाइम से ईएमआई भरिए और लोन खत्म होने पर NOC जरूर लीजिए. क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट अपने खर्चों में मत फूकिए. लिमिट का 50 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल करना अच्छी बात नहीं. साल छह महीने में CIBIL के आधिकारिक ऐप में जाकर अपना स्कोर चेक कीजिए. चालू और बंद लोन का स्टैटस देख लीजिए.

यकीन जानिए यहां हर लोन का रिकॉर्ड होता है. अगर कोई ऐसा लोन नजर आए जो आपका नहीं तो रिपोर्ट कीजिए. माने ऐसा हो सकता है क्योंकि फर्जीवाड़े तो होते हैं. CIBIL इस पर कार्रवाई करता है. सिर्फ यही ऐप अपने पास रखिए. बाकी किसी ऐप से अपना स्कोर 'गुड' करवाने की जरूरत नहीं.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?











