टेक इंडस्ट्री में स्टीव जॉब्स के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा मशहूर हुआ तो वो ऐप्पल के सीईओ Tim Cook हैं. उनके बाद कई लोग कई लोग पॉपुलर तो हुए मगर पोस्टर बॉय तो सिर्फ Nvidia के सीईओ Jensen Huang (जेन्सन हुआंग) ही बन पाए हैं. एआई ने उनकी कंपनी को फीनिक्स पक्षी जैसा बना दिया जिसके बारे में कहा जाता है कि वो अपनी राख से फिर पैदा हो जाता है. पिछले कुछ सालों में जेन्सन हुआंग और उनकी ब्लैक लेदर जैकेट (Jensen Huang signature black leather jacket) मार्केट में एक पहचान बन चुकी है. अब यही जैकेट उम्मीद से 16 गुना ज्यादा कीमत पर नीलाम हुई है.
नीलामी में इस जैकेट की लगी 9.4 करोड़ रुपये की बोली, किस सेलिब्रिटी ने पहनी थी?
अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग की खास ब्लैक लेदर जैकेट (Jensen Huang signature black leather jacket) 9.60 लाख डॉलर (लगभग 9.4 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई है. ऑक्शन हाउस सोथबी द्वारा आयोजित इस नीलामी में जैकेट की कीमत उम्मीद से 16 गुना ज्यादा मिली है.


अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग की खास ब्लैक लेदर जैकेट 9.60 लाख डॉलर (लगभग 9.4 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है. ऑक्शन हाउस सोथबी द्वारा आयोजित इस नीलामी में जैकेट की कीमत उम्मीद से 16 गुना ज्यादा मिली है. पहले इसके 40 हजार से 60 हजार डॉलर (करीब 33 लाख से 50 लाख रुपये में बिकने का अनुमान लगाया गया था. लेकिन जेन्सन की जैकेट ने उनकी कंपनी की तरह बाजा फाड़ परफ़ोर्मेंस दिया है.

नीलाम हुई जैकेट लग्जरी ब्रांड टॉम फोर्ड की ब्लैक लेदर जैकेट है. इसे हुआंग ने 18 अक्टूबर 2023 को ताइपे में आयोजित ‘हॉन हाई टेक डे’ के दौरान पहना था. ऑक्शन हाउस ने जैकेट पर जेन्सन हुआंग के ऑटोग्राफ की जांच 'जेम्स स्पेंस ऑथेंटिकेशन' द्वारा की है ताकि ये पता चल सके कि ये उनकी पहनी हुई जैकेट है. जेन्सन हुआंग का टॉम फोर्ड प्रेम जगजाहिर है. जेन्सन की ज्यादातर जैकेट्स की कीमत हजार डॉलर से लेकर 10,000 डॉलर (करीब 8.3 लाख रुपये) से अधिक होती है.
ये भी पढ़ें: ये कंपनी 3 महीने में बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी, 'अलादीन का चिराग' जो इसके पास है
फेलोशिप और रिसर्च पर होगा खर्चइस नीलामी से मिलने वाली पूरी रकम को टेक और साइंस सेक्टर के युवा इनोवेटर्स की मदद के लिए दान किया जाएगा. फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नीलामी से मिली रकम सैन फ्रांसिस्को की वेंचर कैपिटल फर्म 'लॉन्ग जर्नी वेंचर्स' द्वारा शुरू की गई एक पहल में जाएगी. यह पहल ‘एज इंस्टीट्यूट’ नाम के एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन की मदद के लिए काम करती है. एज इंस्टीट्यूट टेक, साइंस, कल्चर और सोसाइटी से जुड़े लोगों को एक साथ लाता है ताकि वे नए आइडियाज पर काम कर सकें.
स्टीव और मार्क जैसा स्टाइलटेक इंडस्ट्री में सालों तक स्टीव जॉब्स की ब्लैक टर्टलनेक टीशर्ट उनकी पहचान बनी रही. मेटा वाले मार्क जुकरबर्ग की ग्रे टी-शर्ट या हुडी भी उनका स्टाइल स्टेटमेंट है. अब ब्लैक लेदर जैकेट के साथ जेन्सन हुआंग मार्केट में अपने ग्राफिक्स (पहचान) बना रहे. वैसे 16.84 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ से कितनी जैकेट आएंगी? यह सवाल भी पूछा जा सकता है.
वीडियो: एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी












