The Lallantop

सरकार ने Bitchat ऐप हटाने का आदेश दिया, CJP प्रोटेस्ट में बहुत यूज हुआ था

सरकार ने GitHub से उन रिपॉजिटरीज़ को हटाने के लिए कहा (GitHub to remove access to the Bithat app) है जिनमें Bitchat होस्ट किया गया है. X पर एक पोस्ट में, डॉर्सी ने गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ओर से जारी एक नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

Advertisement
post-main-image
BitChat को GitHub से हटाने का आदेश. (तस्वीरें- पीटीआई और Unsplash)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने GitHub को निर्देश दिया है कि वह BitChat ऐप के तीन रिपॉजिटरी को तीन घंटे के भीतर हटा दे या बंद कर दे, जिससे ऐप की उपलब्धता बंद हो जाएगी।
  • BitChat ऐप का उपयोग इंटरनेट बंद होने पर भी ब्लूटूथ के माध्यम से संदेश भेजने के लिए किया जाता है, जो नेटवर्क या केंद्रीय सर्वर पर निर्भर नहीं करता।
  • यह आदेश इंटरनेट शटडाउन और गैर-कानूनी सभाओं में ऐप के उपयोग को रोकने के कदम के रूप में जारी किया गया है, जिससे कानून व्यवस्था में उत्पन्न संभावित समस्याओं को टाला जा सके।

CJP प्रोटेस्ट में इंटरनेट बंद होने पर प्रदर्शनकारियों के ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके आपस में मैसेज साझा करने की बात सामने आई थी. वैसे तो ऐसे कई ऐप्स प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में उपलब्ध हैं जो बिना मोबाइल नेटवर्क, डेटा या वाईफाई के मैसेज भेज सकते हैं. मगर इनमें सबसे ज्यादा फोकस BitChat पर था. ट्विटर के सहसंस्थापक जैक डॉर्सी का बनाया ये ऐप ब्लूटूथ की मदद से 300 मीटर तक की रेंज में उपलब्ध डिवाइस के बीच मैसेज भेज सकता है.

Advertisement

अब सरकार ने GitHub से उन रिपॉजिटरीज़ को हटाने के लिए कहा है जिनमें Bitchat होस्ट किया गया है. X पर एक पोस्ट में, डॉर्सी ने गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ओर से जारी एक नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: इंटरनेट बंद था तो कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट में मैसेज कैसे भेजे गए?

Advertisement
Bitchat से बातचीत होगी बंद

जैक ने नोटिस के साथ लिखा,

भारत सरकार को Bitchat जैसी टेक्नोलॉजी पसंद नहीं है और वह चाहती है कि इसे हटा दिया जाए.

इस नोटिस में GitHub से कहा गया है कि वह Bitchat को होस्ट करने वाले तीन रिपॉजिटरी को हटा दे या उन तक पहुंच बंद कर दे. नोटिस में कहा गया है कि इस ऐप का इस्तेमाल नेटवर्क शटडाउन से बचने, कानूनी निगरानी से निकलने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में गैर-कानूनी सभाओं के आयोजन में मदद के लिए किया जा सकता है.

Advertisement
Cockroach Janta Party (CJP) protest in Delhi
डॉर्सी  का पोस्ट 

नोटिस के अनुसार, सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 79(3)(b) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के नियम 3(1)(d) का इस्तेमाल करते हुए GitHub को निर्देश दिया है कि वह तीन घंटे के अंदर तीन Bitchat रिपॉजिटरी का एक्सेस बंद कर दे. इनमें मुख्य प्रोजेक्ट रिपॉजिटरी और उसका Android वर्जन भी शामिल हैं.

डॉर्सी के शेयर किए गए नोटिस का लुब्ब-ए-लुबाब ये है कि सरकार को इस बात की चिंता है कि Bitchat की मदद से लोग मोबाइल नेटवर्क या सेंट्रल सर्वर पर निर्भर हुए बिना बातचीत कर सकते हैं. इससे जांच मुश्किल हो सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में इंटरनेट बंद होने पर भी प्रदर्शनकारी आपस में बातचीत कर सकते हैं.

क्या है रिपॉजिटरी?

तकनीक की दुनिया में रिपॉजिटरी (जिसे बोलचाल में 'रेपो' भी कहते हैं) एक स्टोरेज स्पेस या डिजिटल फोल्डर होता है जहां किसी प्रोजेक्ट का सोर्स कोड, संबंधित फाइलें और उनका पूरा इतिहास सुरक्षित रहता है. यहां वो जगह GitHub है जहां कई ऐप्स की पूरी कुंडली होती है.

Internet Freedom Foundation ने जताया विरोध

सरकार के आदेश के बाद IFF ने एक्स पर स्टेटमेंट दिया है. IFF ने GitHub पर BitChat के कोड को ब्लॉक करने को असंवैधानिक और तानाशाहीपूर्ण करार दिया है. इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) ने गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के उस आदेश की निंदा की है, जिसमें GitHub को BitChat के कोड रिपॉजिटरी हटाने का निर्देश दिया गया था.

Cockroach Janta Party (CJP) protest in Delhi
 IFF का एक्स पर स्टेटमेंट 

आगे इस खबर में जो भी अपडेट होगा वो हम आपसे साझा करेंगे.

वीडियो: पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश, CJP Protesters ने कर दी आलोचना

Advertisement