The Lallantop

WhatsApp ने मारा चौका, कार से लेकर लैपटॉप और Spotify के लिए नए फीचर्स

मेटा के मालिकाना हक वाले व्हाट्सऐप ने अब आईफोन और आइपैड में बंटवारा कर दिया है. कार चलाने वालों का भी ध्यान रखा गया है तो Spotify और Apple Music सुनने-सुनाने का प्रबंध भी कर दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
WhatsApp ने मारा फीचर्स का चौका

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • व्हाट्सऐप ने आईपैड पर सीधे अकाउंट बनाने, कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, पीडीएफ एडिटिंग, और म्यूजिक शेयरिंग समेत चार नए फीचर्स आधिकारिक तौर पर जोड़े हैं।
  • व्हाट्सऐप के पूर्व मॉडल में आईपैड अकाउंट आईफोन से सिंक्ड होता था, कार स्क्रीन पर चैट कंट्रोल सीमित थे, और पीडीएफ फाइलों की एडिटिंग के लिए अलग ऐप में जाना पड़ता था।
  • इन फीचर्स से यूजर्स को बेहतर मल्टीडिवाइस कार एक्सेस, पीडीएफ एडिटिंग सुविधा मिलेगी और म्यूजिक शेयरिंग से सोशल इंटरैक्शन में वृद्धि होने की संभावना है।

व्हाट्सऐप ने चौका मारा है. एक साथ चार फीचर्स ऐप (WHATSAPP ANNOUNCES 4 NEW FEATURES) में जोड़ दिए हैं. और हां इस बार मोबाइल ऐप के साथ व्हाट्सऐप वेब का भी ख्याल रखा गया है. माने ऐप को लैपटॉप पर चलाने वालों के लिए भी कुछ कुछ आया है. मेटा के मालिकाना हक वाले व्हाट्सऐप ने अब आईफोन और आइपैड में बंटवारा कर दिया है. कार चलाने वालों का भी ध्यान रखा गया है तो Spotify और Apple Music सुनने सुनाने का प्रबंध भी कर दिया गया है. चलिए फिर पारी को आगे बढ़ाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अब आप सीधे iPad पर व्हाट्सऐप अकाउंट बना सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. अभी तलक आपको पहले अपने आईफोन में लॉगिन करना होता था और फिर उसी अकाउंट का कॉपी आइपैड में चलता था. माने व्हाट्सऐप वेब जैसा मामला था. लेकिन अब आईफोन अलग और आइपैड अलग.

# व्हाट्सऐप अब Android Auto और Apple CarPlay पर आ रहा है, जिससे आप अपनी कार की स्क्रीन से ही चैट्स, कॉल्स और फ़ेवरेट्स को एक्सेस कर सकेंगे. अभी तलक स्क्रीन पर सिर्फ पता चलता था कि ऐप पर कोई मैसेज आया है. चैट पर चित्त लगाने के लिए मोबाइल ही ओपन करना पड़ता था.

Advertisement
whatsapp
व्हाट्सऐप के नए फीचर्स 

# व्हाट्सऐप Web और विंडोज के लिए व्हाट्सऐप अब Adobe Acrobat को सपोर्ट करता है, मतलब आप आप PDF फ़ाइलों को अलग ऐप पर पहले डाउनलोड किए बिना ही खोल सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर Acrobat में उन्हें एडिट भी कर सकते हैं. अभी तक फाइल दूसरे ऐप में ओपन होती है, माने आपको अपनी चैट स्क्रीन से दूर जाना पड़ता है. चलो कोई ना, सह लेंगे. लेकिन अगर इसी फाइल को एडिट करना हो तो फिर बात आगे बढ़ती ही नहीं. पीडीएफ डाउनलोड करो, फिर उसे किसी ऐप में ओपन करो, फिर एडिट करो और फिर फाइल को व्हाट्सऐप में वापस अपलोड करो. इतनी देर में तो अपना वैभव पचास रन जड़ देता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

कोई बात नहीं अब बात आगे बढ़ेगी वो भी व्हाट्सऐप की चैट स्क्रीन पर. इतना ही नहीं आप बतियाते हुए ना सिर्फ पीडीएफ़ फाइल देख पाएंगे बल्कि उसे एडिट भी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन मार्केट की दशा खराब, ये दो ब्रांड फिर भी बाजा फाड़ ग्रोथ कर रहे

Advertisement

# अब आप Spotify और Apple Music के गाने सीधे अपने व्हाट्सऐप  स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं.

पारी समाप्त. हैप्पी चैटिंग   

वीडियो: राजधानी: राहुल-अखिलेश ने पेपर लीक को लेकर क्या प्लान बना लिया?

Advertisement