The Lallantop

iPhone वालों को iOS 27 तो मिलेगा, मगर ऐप्पल इंटेलिजेंस में एक बड़ा खेल हो गया

Apple ने iPhone के लिए नया सॉफ्टवेयर iOS 27 अनाउंस किया है. नए सॉफ्टवेयर के साथ यूजर्स को उसके वॉयस असिस्टेंट Siri का Siri AI ऐप अलग से मिलेगा. ऐप्पल इंटेलिजेंस भी बेहतर होगा, मगर वो हर आईफोन पर उपलब्ध नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
Apple ने iPhone के नया सॉफ्टवेयर iOS 27 अनाउंस किया (iPhone Fold की तस्वीर सोशल मीडिया लीक से आधारित)

AI की रेस में सैमसंग से मीलों में और दूसरी कंपनियों से किलोमीटर में पिछड़ने के बाद Apple ने वापस से रास्ते पर आने की तैयारी की है. ऐप्पल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) में iPhone के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को अनाउंस किया. नए ऑपरेटिंग सिस्टम का पूरा फोकस AI बेस्ड फीचर रहे मगर उसमें भी पूरा फोकस उसके वॉयस असिस्टेंट Siri पर रहा. Siri अब Siri नहीं, बल्कि Siri AI होगा. ये वाला Siri ऐप्पल ने Google Gemini के मॉडेल्स पर बनाया है. सॉफ्टवेयर से इतर ये भी पक्का हो गया कि ऐप्पल अपना फोल्ड फोन भी ला रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Siri AI का ऐप

ऐप्पल के लिए AI वाला Siri, यूपीएससी के जैसे हो गया है. तीन साल हो गए मगर क्लीयर नहीं हो रहा. बाजार में छिछालेदर हुई साथ में आईफोन 15 और 16 के यूजर्स को 2500 करोड़ भी लौटाने पड़े. थक-हारकर कंपनी ने गूगल से हाथ मिलाया जिसका Gemini वॉयस असिस्टेंट में कमाल कर रहा है. इसी के बलबूते हम ऐप्पल अपने प्रोडक्टस में Siri AI का ऐप देने वाला है. Siri AI ऐप्पल के सभी प्रोडक्ट जैसे iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, CarPlay और Vision Pro के साथ काम करेगा.

ios27
आईफोन 16 के साथ कंपनी ने एआई देने की बात कही थी 

कंपनी का दावा है कि नया ऐप सामने दिख रही चीजों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा क्योंकि अब उसके पास Google Lens वाली आंखे हैं. नया ऐप बातचीत का लहजा भी बदल सकेगा और Gemini के जैसे लगातार बातचीत भी कर पाएगा. हालांकि फिलहाल के लिए पूरा मामला इंग्लिश में होगा. बाकी भाषाओं को सपोर्ट बाद में मिलेगा. नया ऐप युरोपियन यूनियन और चीन में नहीं आने वाला.

Advertisement
iOS 27
Siri AI का ऐप
Siri की आवाज Gemini नहीं है

जैसा पहले माना जा रहा था कि गूगल ऐप्पल की दोस्ती के बाद Siri के बोल Gemini से फूटेंगे तो वैसा नहीं है. Siri AI बना तो ऐप्पल के मॉडल पर ही है, बस उसने Gemini से तकनीक उधार ली है. इसे ऐसे समझिए जैसे घर में दाल बनी हो मगर उसमें नमक-मिर्च अपने-अपने हिसाब से मिलाया गया हो. इसलिए ऐप्पल यूजर्स, आप Google Gemini जैसे शानदार प्रोडक्ट की उम्मीद थोड़ा कम रखना.

iOS 27
Google-Apple
Apple Intelligence बेहतर होगा

पता है आप कहोगे फिर वही बात. अरे भाई ऐसा हम नहीं, बल्कि ऐप्पल कह रही है. ऐप्पल का एआई अब सफारी में टैब्स को मैनेज करेगा तो कमजोर पासवर्ड भी खुद बदल देगा. मैसेज में जवाब देने के सुझाव भी देगा. नया एआई कैलेंडर के साथ काम करेगा तो फोन कॉल्स के दौरान मेल और मैसेज पर भी नजर रखेगा. आपको लगेगा कि ये सब तो गूगल एण्ड कंपनी पहले से कर रही. ठीक पकड़े. iOS 27, iPhone 11 से ऊपर के सभी मॉडल में आएगा मगर ऐप्पल एआई आईफोन 17 को भी नहीं मिलेगा. ऐप्पल एआई को चलाने के लिए 12 जीबी रैम मांगता है, जो आईफोन एयर और 17 प्रो सीरीज में ही लगी है. 

iOS 27
Apple Intelligence 
AI वाला फोटो

ऐप्पल के मुताबिक Image Playground ऐप को और बेहतर बनाया गया है. अब इसकी मदद से लॉक स्क्रीन इमेज, कॉन्टेक्ट इमेज, बैकग्राउन्ड इमेज को बेहतर तरीके से बनाया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि वो एआई वाली इमेज बनाने के लिए आपकी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करेगा.

Advertisement
undefined

iPhone Fold आ रहा है

सॉफ्टवेयर से इतर अब बात हार्डवेयर की. कंपनी ने तो नहीं बताया, मगर सॉफ्टवेयर प्रेजेंटेशन में हिंट जरूर मिल गया कि कंपनी अपना पहला फोल्ड फोन लाने की तैयारी में है. हां हां, पहले सैमसंग वालों तुम हंस लो. इसके कई प्रोटोटाइप भी मार्केट में अनफोल्ड हो रहे, मगर अब पक्का हो गया है. iOS 27 में दिखा तो अंदाजा लगा सकते हैं कि सितंबर में आईफोन 18 के साथ फोल्ड भी आएगा. 

undefined

कुल जमा बात ये कि ऐप्पल ने फिर से एआई पर फोकस किया है. वैसे सॉफ्टवेयर में कुछ और भी बदलाव हैं जैसे- अब यूजर्स रिंगटोन, अलार्म और अलर्ट्स के लिए अलग-अलग वॉल्यूम सेट कर पाएंगे. नया बैटरी आइकन भी है तो लिक्विड ग्लास स्लाइडर भी आने वाला है. हमने भी iOS 27 का डेवलपर वर्जन इस्तेमाल करना स्टार्ट किया है. सारे फीचर्स खोजकर आपके पास लाते रहेंगे.

iOS 27
iOS 27

वैसे WWDC 26 के साथ ऐप्पल के एक युग का अंत हो रहा है. वर्तमान सीईओ Tim Cook का ये आखिरी कॉन्फ्रेंस था. 1 सितंबर 2026 को John Ternus उनकी जगह लेंगे.

वीडियो: खर्चा-पानी: पेट्रोल के बाद अब डीजल ब्लेंडिंग, नितिन गडकरी का प्लान क्या है?

Advertisement