The Lallantop

दिवाली से शादी तक 'क्या गिफ्ट लें' की टेंशन खत्म, हमारी 'स्मार्ट' लिस्ट पूरा सीजन निपटा देगी

गिफ्ट देने में सबसे बड़ी उलझन ऑप्शन की होती है. हर डिजाइन में कप-प्लेट जैसे भतेरे ऑप्शन उपलब्ध हैं. आपकी इसी उलझन कॉम दूर करने हम एक मिक्स लिस्ट बनाई है. इसमें आपको स्मार्टफोन से लेकर लाइटिंग और स्मार्ट किचन प्रोडक्ट मिल जाएंगे. चाहे अपने लिए खरीदो और चाहे गिफ्ट देने के लिए.

Advertisement
post-main-image
स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट एसी तक, ये रही बेस्ट टेक प्रोडक्ट्स की लिस्ट

त्योहारी सीजन चालू है. दिवाली और छठ पूजा आने को है, उसके बाद गुरुनानक जयंती भी आएगी. शादियों का सीजन भी आएगा. ऐसे में कई सारे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदे जाएंगे. मतलब गिफ्ट का आवन-जावन खूब होगा. लेकिन गिफ्ट देने में सबसे बड़ी उलझन ऑप्शन की होती है. हर डिजाइन में कप-प्लेट जैसे भतेरे ऑप्शन उपलब्ध हैं. आपकी इसी उलझन काम दूर करने हम एक मिक्स लिस्ट बनाई है. इसमें आपको स्मार्टफोन से लेकर लाइटिंग और स्मार्ट किचन प्रोडक्ट मिल  जाएंगे. चाहे अपने लिए खरीदो और चाहे गिफ्ट देने के लिए.

Advertisement
POCO X8 Power (मिडरेंज में पैसा वसूल)

फोन को सस्ता, महंगा, बहुत महंगा कहना बहुत आसान है. लेकिन VFM यानी वैल्यू फॉर मनी कहना बहुत मुश्किल है. POCO X8 Power वही डिवाइस है. जहां फोन के दाम पिछले एक साल में 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं, वैसे में इस डिवाइस के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज का दाम 30999 रुपये है. कार्ड डिस्काउंट लगाने पर मीटर 27 हजार तक आ जाता है. बताते चलें कि आजकल 8GB रैम वाले डिवाइस 35 हजार से कम में मिलना मुश्किल है. 31 हजार रुपये में आपको 10000mAh बैटरी के साथ 100W की चार्जिंग भी मिलती है. डिब्बे में कवर और चार्जर भी मिल जाता है.

स्नैपड्रेगन 6 Gen 3 प्रोसेसर वाले इस डिवाइस की एक खूबी इसकी IP रेटिंग भी है. IP69K रेटिंग पर कंपनी को इतना भरोसा है कि उसने अंडरवाटर फोटोग्राफी वाला मोड तक दे दिया है. माने फोन को पूल में डालो और तस्वीर खींच लो. बंबलबी कलर वाले इस डिवाइस से बढ़िया फोटो आते हैं. अपनी कीमत पर शानदार डिवाइस.

Advertisement
POCO X8 Power
POCO X8 Power
Optimist AC (ठंडी में गर्मी)

आपको लगेगा कि ठंड के मौसम में एसी का क्या काम तो इसके दो कारण हैं. पहला, ठंड सिर्फ उत्तर भारत और मध्य भारत में कड़ाके की होती है. साउथ से लेकर पश्चिम तक मौसम में 12 महीने गर्मी बनी रहती है. दूसरा, ठंड के मौसम में एसी पर डील भी अच्छी मिलती है और इंस्टॉलेशन भी आराम से हो जाता है. ऐसे में देसी Optimist AC एक मुफीद ऑप्शन है. आईआईटी दिल्ली के साथ डेवलप ये प्रोडक्ट 50 डिग्री तापमान में भी काम करता है.

एसी की सबसे बड़ी समस्या माने गैस लीक का भी इसमें बढ़िया जुगाड़ है. अगर गैस निकली तो ऐप में पता चलेगा. माने जो भईया घर में घुसने से पहले कहने लगते हैं कि गैस निकल गई तो उनको ऐप दिखाया जा सकता है. रिमोट में भी बटनों की भरमार की जगह सिर्फ काम आने फीचर्स हैं. gas-level indicator के साथ वाईफाई कनेक्टिविटी का भी प्रबंध है. 1.4 Ton 5-Star Wi-Fi Inverter Split AC ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 38,990 रुपये में उपलब्ध है.

Optimist AC
Optimist AC 
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank (Love For iPhone)

ये वाला पावर बैंक सीधे-सीधे आईफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. आईफोन 12 से ऊपर के सारे डिवाइस मैगसेफ चार्जिंग के साथ आते हैं जिसमें ये आसानी से चिपकने वाला है. क्रेडिट कार्ड से थोड़ा मोटा ये पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला और मात्र 98 ग्राम वजनी है. दो अंडे के वजन जितना ये डिवाइस आईफोन के पीछे चिपका तो पता भी नहीं चलेगा. 5000mAh की बैटरी है इसके अंदर जो नॉर्मल आईफोन को पूरा और प्रो मॉडल को आधे से ज्यादा चार्ज कर देगी. 15W की चिपकू चार्जिंग है तो 22.5W की तार वाली चार्जिंग भी है, ताकि आप दूसरे डिवाइस जैसे हेडफोन्स को चार्ज कर सकें. कीमत है 5,599 रुपये.

Advertisement
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank
Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 
Philips Smart WiFi LED (रोशनी की बात)

रोशनी का त्योहार है तो लाइटिंग की बात होगी. और लाइटिंग की बात होगी तो फिलिप्स का नाम आएगा. जो आप बेहतरीन डिज़ाइन वाले वर्कस्पेस से लेकर अपने आस-पास के माहौल में अपना एक पर्सनल टच जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए 'फिलिप्स स्मार्ट वाईफाई एलईडी हीरो डेस्क लैंप' एक बढ़िया वाला फेस्टिव गिफ्ट हो सकता है. इसमें 16 मिलियन कलर विकल्प और ट्यूनेबल व्हाइट लाइटिंग है, जिससे आप अपने मूड और मौकों के हिसाब से अपनी जगह को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. साथ ही, WiZ ऐप, वॉयस कंट्रोल, शेड्यूलिंग और टाइमर जैसे फीचर्स इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में के लिए भी मुफीद बना देते हैं. इसकी कीमत है 5,690 रुपये.

Philips Smart WiFi LED
Philips Smart WiFi LED
Whirlpool Luxuriem (पैसों में काई लग रही)

हमारे घरों के पारंपरिक फ्रिज में आप चाहे सब्जी रखो या फल, वो एक तापमान की ठंड फेंकता है. लेकिन जमाना एआई का है तो फ्रिज भी स्मार्ट हो चले हैं. Whirlpool Luxuriem ऐसा ही एक एआई बेस्ड फ्रिज है जो अलग-अलग चीजों के हिसाब से तापमान सेट करता है. इसकी 6th सेंस AI-पावर्ड फ्रेशनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी फलों और सब्जियों के पकने के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर खराब होने से पहले ही उपभोक्ताओं को अलर्ट कर देती है. भारतीय घरों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई इस रेंज में बड़े बर्तनों को रखने के लिए एक चौड़ा रेफ्रिजरेटर सेक्शन और अतिरिक्त सुविधा के लिए बिना झुके क्रिस्पर ड्रॉअर भी दिए गए हैं. कीमत स्टार्ट होती है 98,000 रुपये से. तो अगर आपको अपना किचन अपग्रेड करके खुद को गिफ्ट देना है तो देख लीजिए.

वीडियो: AC गैस लीक पर हजारों का सर्विस चार्ज क्यों? Optimist के CEO ने सब बताया

Advertisement