The Lallantop

"ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं..." - अमिताभ बच्चन ने मीडिया वालों को बुरी तरह लताड़ क्यों दिया?

ये विवाद अमिताभ बच्चन के किस पोस्ट से शुरू हुआ, जानिए.

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमिताभ बच्चन ने एक न्यूज चैनल पर आरोप लगाया कि उसने उनके शब्दों को छेड़छाड़ कर गलत प्रस्तुत किया, जिससे उनकी भावना को गलत तरीके से दर्शाया गया।
  • अमिताभ ने 29 अक्टूबर को भगवान कृष्ण के सम्मान में ब्लॉग लिखा था, लेकिन उस चैनल ने उसे उनके विरोधियों को चुनौती देने के रूप में पेश किया।
  • अमिताभ ने कहा कि उनके 50 मिलियन फॉलोवर्स में से कई उनके पक्ष में हैं और उन्होंने मीडिया पर कठोर प्रतिक्रिया के संकेत दिए हैं।

वेटरन एक्टर Amitabh Bachchan मीडिया वालों पर बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने एक न्यूज चैनल को खुलेआम धमकाया है. उनका आरोप है कि उस चैनल ने उनके शब्दों के साथ छेड़-छाड़ कर बात का बतंगड़ बना दिया. अमिताभ ने कहा कि अगर न्यूज वाले इसमें सुधार नहीं करते तो उनके फॉलोवर्स उन्हें 'ठोकने' के लिए तैयार बैठे हैं.

Advertisement

X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अमिताभ ने कहा कि 29 अक्टूबर को उन्होंने भगवान कृष्ण के सम्मान में एक ब्लॉग लिखा था. उसके अंत में उन्होंने लिखा- "ले आओ अपने हाथी घोड़े...हम भी ले आएंगे. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की." मगर अमिताभ का कहना है कि उस चैनल ने उनकी बात को ऐसे पेश किया, जैसे वो अपने विरोधियों को चैलेंज दे रहे हों. चैनल ने अपनी हेडलाइन भी कुछ ऐसे ही दी है. उन्होंने लिखा,

"अमिताभ बच्चन ने विरोधियों की धमकी पर कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट लिखकर निकाली भड़ास- 'जाओ, ले आओ अपने हाथी घोड़े'.

Advertisement

यहां चैनल ने पिछली दिनों अमिताभ समेत बॉलीवुड एक्टर्स को मिली धमकियों का रेफरेंस दिया है. उनका दावा है कि एक्टर ने धमकी देने वालों को चैलेंज दे दिया है. लेकिन अमिताभ कह रहे कि वो बस भगवान कृष्ण को याद कर रहे थे. इत्तेफाक से, मीडिया वाले उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश करेंगे, इसका हिंट उन्होंने अपने उसी ब्लॉग में दे दिया था. 'हाथ घोड़ा पालकी...' वाली लाइन से ठीक ऊपर उन्होंने लिखा, 

"अब देखिएगा कैसे इसकी हेडडलाइन बनाई जाएगी. डराओ मत यार. हमारे बारे में लिखना बंद कर दोगे, कोई समस्या नहीं. हमारा समाचार पत्र अब यहां चलता है. तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे."

amitabh
अमिताभ बच्चन के ब्लॉग का एक हिस्सा.

हुआ भी ऐसा ही. उनकी बात का दूसरा मतलब निकाला गया और अमिताभ इसी बात से नाराज़ हैं. उन्होंने चैनल को वॉर्न करते हुए लिखा,

Advertisement

"सुन लो कान फाड़ के मीडिया वालों. 50 मिलियन की आबादी है हमारे फॉलोवर्स की. जिस दिन हमने इशारा किया, तो उनमें से केवल 10 प्रतिशत ही, ठोकने के लिए तैयार बैठें हैं. तुम जितना हमारे शब्दों को उलट-पलट करके निंदा करोगे, उससे 100 गुना ज्यादा करने की क्षमता हमारे Ef (एक्सटेंडेड फैमिली) के पास पड़ी है. बस बोलने की देरी है उन्हें."

अमिताभ ने चैनल का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने धर्म का निरादर करने वाला, बेतुका, हास्यास्पद और असंगत काम किया है. अमिताभ ने बताया कि जब उनसे गलतियां हो जाती हैं तो वो तुरंत माफी मांगते हैं और सुधार करने की कोशिश करते हैं. लेकिन यहां चैनल को ये लगता है कि ऐसी गलत खबर छापना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. 

वीडियो: Amitabh Bachchan और Shah Rukh Khan की Bhoothnath 3 कब आएगी?

Advertisement