Ramayana ने Advance Booking में कैसा डंका बजा दिया? Shraddha Kapoor स्टारर Eetha के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स कितने करोड़ में बिके? Maatrubhumi: May War Rest in Peace के लिए Salman Khan कौन सा गाना शूट कर रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, मगर 'टॉक्सिक' से पिछड़ गई!
'रामायण' ने रिलीज़ से तीन दिन पहले ही नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में 1.70 लाख टिकट बेच दिए हैं.

# अडवांस बुकिंग में 'रामायण' का बज रहा डंका
'रामायण' की अडवांस बुकिंग ने मेकर्स को खुश कर दिया है. रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने रिलीज़ से तीन दिन पहले ही नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में 1.70 लाख टिकट बेच दिए हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें 1.40 लाख टिकट PVR INOX और 30 हजार टिकट Cinepolis में बिके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने 'बॉर्डर 2' के 1.45 लाख टिकटों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. 2026 की अडवांस बुकिंग लिस्ट में फिलहाल 'धुरंधर 2', 'दृश्यम 3' और 'टॉक्सिक' ही इससे आगे हैं. 'टॉक्सिक' ने अडवांस बुकिंग में 2.6 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए थे.
# 90 करोड़ में बिके 'ईठा' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स!
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा दांव लगा चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, PVR INOX ने फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का रोल कर रही हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी.
# अमेरिका के बाद मुंबई में होगा 'रामायण' का प्रीमियर
'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर के बाद अब मुंबई में भी फिल्म की भव्य स्क्रीनिंग होने जा रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 नवंबर को मुंबई के लोअर परेल स्थित IMAX थिएटर में फिल्म की स्पेशल कास्ट एंड क्रू स्क्रीनिंग रखी जाएगी. इसमें पूरी कास्ट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. इससे पहले 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. 1 नवंबर को लंदन में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई. जहां BAFTA जूरी के सदस्यों को भी फिल्म दिखाई गई.
# 'क्रिमिनल माइंड्स' का 20वां सीज़न होगा आखिरी
'क्रिमिनल माइंड्स' की स्पिन-ऑफ सीरीज़ 'क्रिमिनल माइंड्स: इवॉल्यूशन' 20वें सीज़न के साथ खत्म हो जाएगी. पैरामाउंट प्लस पर आने वाला ये फाइनल सीज़न 2027 में रिलीज़ होगा. 'क्रिमिनल माइंड्स' ने सीबीएस पर 15 सीज़न पूरे किए थे. जबकि पैरामाउंट प्लस पर इसके पांच सीज़न आए.
# भारतीय सिनेमा के 113 साल का इतिहास पलटेगी 'रामायण'?
RRR, 'बाहुबली' और 'दंगल' ने दुनिया में भारतीय फिल्मों का डंका बजाया. लेकिन अब 'रामायण' के सामने इससे भी बड़ा लक्ष्य है. ये फिल्म सिर्फ भारतीय दर्शकों या विदेशों में बसे भारतीयों तक सीमित नहीं रहना चाहती. बल्कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के आम दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश करेगी. इसके लिए सिर्फ 40 भाषाओं में डबिंग काफी नहीं होगी, बल्कि इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन, बड़े सिनेमाघरों में स्क्रीन और ग्लोबल मार्केटिंग भी अहम होगी. कुछ फैन्स का तो यहां तक मानना है कि 'रामायण' दुनियाभर में बॉलीवुड के 113 साल पुराने इतिहास में एक गोल्डन चैप्टर जोड़ सकती है.
# 'मातृभूमि' के लिए प्रमोशनल गाना शूट कर रहे सलमान
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ को लेकर अभी तक कोई सॉलिड अपडेट नहीं आया है. फिल्म फेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इन दिनों फिल्म का एक प्रमोशनल गाना शूट कर रहे हैं. इस गाने को बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफ कर रहे हैं. फिल्म के CBFC के पास भेजने की खबरें हैं. लेकिन अभी तक फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है.
वीडियो: 'रामायण' ने RRR को दी मात, अब 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी










