The Lallantop

रेल पार्सल ऐप लॉन्च, अब कैब बुकिंग की तरह रेलवे में पार्सल बुक कीजिए

Rail Parcel App इंडियन रेलवे की डिजिटल सर्विस है जिसे बुधवार, फरवरी 25 को लॉन्च किया गया है. इस ऐप की मदद से पार्सल बुकिंग एकदम वैसी ही होगी जैसे कैब बुकिंग होती है. बाकी सब भी जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
Rail Parcel App

इंडियन रेलवे सिर्फ सफर करने के लिए नहीं है बल्कि सामान भेजने के लिए भी इसका भरपूर इस्तेमाल होता है. रेलवे की पार्सल सर्विस ना सिर्फ तेज है बल्कि दूसरे संसाधनों के मुकाबले किफायती भी है. मगर पार्सल सर्विस से पार्सल बुक करना काफी बोरिंग और लंबा प्रोसेस है. कुछ ऐप जैसा मिल जाए तो कितना बढ़िया रहे. चिंता नहीं क्योंकि रेलवे लेकर आया है Rail Parcel App.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Rail Parcel App इंडियन रेलवे की डिजिटल सर्विस है जिसे बुधवार, फरवरी 25 को लॉन्च किया गया है. इस ऐप की मदद से पार्सल बुकिंग एकदम वैसी ही होगी जैसे कैब बुकिंग होती है. बाकी सब भी जान लीजिए.  

Rail Parcel App कैसे काम करेगा

इंडियन रेलवे ने इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हैदराबाद डिवीजन में लॉन्च किया है. साउथ सेंट्रल रेलवे जोन के साथ हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुन्द्री, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू और चेन्नई लोकेशन इसमें शामिल हैं. ऐप की मदद से यूजर्स को एंड टू एंड पार्सल सर्विस मिलेगी. घर से पिकअप के साथ दरवाजे पर डिलवेरी (door-to-door booking and delivery) जैसी सुविधा भी मिलने वाली है.

Advertisement

यूजर्स अपने पार्सल की रियल टाइम ट्रैकिंग भी ऐप पर कर पाएंगे. ऐप, पार्सल से जुड़े औटोमेटिक पुश नोटिफिकेशन की घंटी भी आपके फोन पर बजाएगा. पार्सल बुक करने के लिए डिजिटल पेमेंट के तमाम ऑप्शन जैसे यूपीआई और कार्ड भी मिलेंगे. ऐप की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका पिकअप और डिलेवरी फीचर है. आप घर बैठे पार्सल बुक कीजिए.

रेलवे आपके घर से पार्सल लेकर भी जाएगा और देकर भी. इंडियन रेलवे इस सर्विस को जल्द ही बाकी डिवीजन में स्टार्ट करेगा. रेलवे ने इसके लिए IIM Bangalore के साथ एक Memorandum of Understanding (MoU) भी साइन किया है.

Advertisement

पार्सल के बाद बात पेट की कर लेते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ई-पैंट्री सर्विस (IRCTC E-Pantry Service) शुरू की है. इस सर्विस के जरिए अब यात्रियों को ट्रेन की सीट पर ही साफ-सुथरा, तय कीमत वाला और गरमा-गरम खाना मिल सकेगा. अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी सीट पर खाने का इंतजाम हो गया है. IRCTC की ई-पैंट्री सर्विस के जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं. खाना सीधे उनकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा.

वीडियो: सेहत: गर्दन अकड़े तो तुरंत आराम कैसे पाएं?

Advertisement