Flipkart Big Diwali और Amazon GIF सेल में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे, लेकिन ऑप्शन को लेकर कनफ्यूज़ हैं. क्योंकि ऑप्शन ही ऑप्शन हैं. तो आप तनिक भी चिंता मत करो. हमने 15 हजार, 20 हजार, 25 हजार, 30 हजार, 35 हजार, 40 हजार से लेकर लाख रुपये तक के स्मार्टफोन की लिस्ट (Best Smartphones across all the price range) बना दी है. लिस्ट पर नजर डाल लीजिए. काम आसान हो जाएगा. हैप्पी दिवाली तड़न ते तुड़न हो जाएगी.
दिवाली ऑफर में 'VFM' स्मार्टफोन की बाढ़, ये लिस्ट आपका पैसा वसूल करा देगी
ई-कॉमर्स कंपनियों की दिवाली सेल में स्मार्टफोन खरीदने का मन है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा डिवाइस अच्छा रहेगा. तुस्सी चिंता ना करो. हमने 15 हजार से लेकर 1 लाख के डिवाइस (Best Smartphones across all the price range) की लिस्ट बना दी है.

रैम के दामों में लगी आग की वजह से आजकल 15 हजार में अच्छा स्मार्टफोन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. 4G फोन वापस आ गए हैं. ऐसे में देसी Lava Virat V1 5G एक विकल्प बन सकता है. लावा का फोन मतलब एंड्रॉयड तो एकदम क्लीन होगा. डिवाइस में Unisoc चिपसेट मिल रहा है, जिसे 6GB RAM के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा भी मिल रहा है. फोटोग्राफी के लिए Lava विराट V1 प्रो 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है.

यहां भी मामला रैम ने कुछ ज्यादा बिगाड़ा है. एक साल पहले तक इस कीमत में 6GB रैम वाला डिवाइस आसानी से मिलता था. मगर अब ऑप्शन की कमी है. ऐसे में Galaxy M17 5G / Galaxy F70 5G आपके लिए ठीक रहेंगे. Galaxy M17 5G को 6nm Exynos चिपसेट, 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ Circle to Search जैसे एआई टूल के साथ लॉन्च किया गया है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.
Galaxy F70 5G में 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसमें 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080 × 2,340 पिक्सल) इनफिनिटी-U sAMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz तक के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ आता है. सैमसंग गैलेक्सी F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है.
25 हजार में कुछ नहीं (Nothing) मिलेगायहां हमारा सिस्टम एकदम सेट है. Nothing Phone 4b खरीद लीजिए. लंदन बेस्ड टेक कंपनी का डिवाइस जिसमें बैक पैनल पर लाइट जुगजुगाती है. कंपनी की B सीरीज का पहला फोन दो कैमरा सेटअप और Glyph Bar इंटरफेस के साथ आता है. ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आने वाले इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच Full-HD+ (1,080 x 2,344 pixels) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है. Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता. सॉफ्टवेयर की बात नहीं करते क्योंकि वो तो वाकई जबरदस्त है.

यहां भी अपना फंडा क्लीयर है. Nothing Phone 4a धाप लीजिए. Nothing Phone (4a) सीरीज को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. इस सीरीज में कंपनी ने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च किया था. रैम की कीमतों से निपटने के लिए कंपनी ने इसका 6GB वर्जन भी लॉन्च किया है. Nothing का फोन मतलब अलग तरह का बैक पैनल. कभी वो पारदर्शी होता है तो कभी रिंग लाइट वाला. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका साफ-सुथरा एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर है. ये डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करता है.

फोन को सस्ता, महंगा, बहुत महंगा कहना बहुत आसान है. लेकिन VFM यानी वैल्यू फॉर मनी कहना बहुत मुश्किल है. POCO X8 Power वही डिवाइस है. जहां फोन के दाम पिछले एक साल में 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं, वैसे में इस डिवाइस के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज का दाम 30999 रुपये है. कार्ड डिस्काउंट लगाने पर मीटर 27 हजार तक आ जाता है. बताते चलें कि आजकल 8GB रैम वाले डिवाइस 35 हजार से कम में मिलना मुश्किल है. 31 हजार रुपये में आपको 10000mAh बैटरी के साथ 100W की चार्जिंग भी मिलती है. डिब्बे में कवर और चार्जर भी मिल जाता है.
स्नैपड्रेगन 6 Gen 3 प्रोसेसर वाले इस डिवाइस की एक खूबी इसकी IP रेटिंग भी है. IP69K रेटिंग पर कंपनी को इतना भरोसा है कि उसने अंडरवाटर फोटोग्राफी वाला मोड तक दे दिया है. माने फोन को पूल में डालो और तस्वीर खींच लो. बंबलबी कलर वाले इस डिवाइस से बढ़िया फोटो आते हैं. अपनी कीमत पर शानदार डिवाइस.

Redmi के सबसे तेज फोन Redmi Turbo 5 को लेकर कंपनी का कहना है कि उनका फोन बहुत फास्ट है. इसमें कई सारे ऐप्स जैसे इंस्टाग्राम, ऐमजॉन, स्पॉटिपाई दूसरे फोन के मुकाबले कुछ सेकंड जल्दी खुलते हैं. इससे साल में आपके ‘ढाई दिन’ बच जाएंगे. कंपनी का दावा है कि उसने कार के 'टर्बो' इंजन से प्रेरित होकर ये नया फोन बनाया है.
ऐप्स को जल्दी-जल्दी ओपन करने के लिए और 20 से ज्यादा गेम्स को 120 हर्ट्ज पर लगातार चलाने के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 8500 Ultra लगाया है. रैम के मामले में जहां कई कंपनियां कंजूसी कर रहीं, वहीं रेडमी ने डिवाइस में LPDDR5X Ultra RAM के साथ UFS 4.1 storage भी दिया है. गेमिंग की वजह से फोन गर्म होगा इसलिए 5300 sq mm वैपर कूलिंग चैंबर भी लगाया है.

45 और 50 हजार में हमें कोई बढ़िया स्मार्टफोन दिखा नहीं तो हम 60 हजार पर कूदी मार लिए. सेल के मोहल्ले में अगर कोई स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी (VFM) दिख रहा तो वो चीनी कंपनी का फ्लैगशिप Xiaomi 17 है. कॉम्पैक्ट आकार में 'प्रो'-ग्रेड हार्डवेयर (कैमरों सहित), लेकिन 'प्रो' कीमत के बिना. पीछे का ग्लास पैनल स्मोकी फिनिश वाला है, जो छूने में चिकना है, लेकिन मैट होने के कारण इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते. सच्ची का फ्लैट 12-बिट डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन प्रोसेसर. Xiaomi और Leica का कैमरा और HyperOS. अगर आप एक वाकई जबरदस्त कैमरा फोन तलाश रहे तो ये डिवाइस अपनी कीमत पर एकदम पैसा वसूल है.

60 हजार के बाद ऑप्शन नहीं बल्कि चॉइस की बात आ जाती है. यहां आपको तीन डिवाइस मिलेंगे. सबसे पहले Galaxy S25 Ultra. सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाइस लेना है तो एक सीक्रेट बताता हूं. हमेशा Odd नंबर सीरीज का फोन लीजिए. रिकॉर्ड उठाकर देखिए तो पता चलेगा कि Galaxy S21 Ultra, Galaxy S23 Ultra क्या ही जबरदस्त फोन रहे हैं.
Galaxy S24 Ultra और Galaxy S26 Ultra उतने बढ़िया डिवाइस नहीं हैं. बात करें Galaxy S25 Ultra की तो इसकी क्या ही बात करें. सबसे बढ़िया डिस्प्ले, सालिड कैमरा, एक नंबर सॉफ्टवेयर और असली एआई वाले फीचर इसे शानदार-जबरदस्त-जिन्दाबाद डिवाइस बनाते हैं. बस बैटरी का मामला ढीला है. अगर आपको सैमसंग के संग चलने की आदत है तो यही आपका डिवाइस है.

तुम्हारी थाली में 56 भोग हैं लेकिन मेरे को तो दाल और घी में चुपड़ी रोटी ही खानी है तो फिर पिक्सल डिवाइस ही सही है. पिक्सल इस्तेमाल करने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सैमसंग क्या ऑफर करता है या आईफोन में क्या मिलेगा. Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये पिछली जनरेशन के मॉडल्स की तुलना में 40 परसेंट कम थिकनेस के साथ आता है.
गूगल का फोन है तो सॉफ्टवेयर की चिंता सात साल के लिए छोड़ देते हैं. फोटो की क्या बात करनी. वहां गूगल गुरु है तो बाकी सब चेले हैं. एआई का पावरहाउस जो बताता है कि जल्द फ्यूचर में फोन में 50-60 ऐप्स की जगह 5 एजेंट होंगे जो सारे काम करेंगे. कंपनी का मानना है कि वो समय गया जब कहा जाता था कि आप फोन के साथ क्या-क्या कर सकते हैं, बल्कि अब ये बोलना चाहिए कि फोन आपके लिए क्या-क्या कर सकता है.

बोले तो सिर्फ ये कह देने से कि यूजर इंटरफ़ेस iOS जैसा है या फीचर्स आईफोन जैसे हैं, इससे वो आईफोन नहीं बन जाता. आईफोन, आईफोन है और उसके अपने जबरा फैन. ऐसे में अगर आपको आईफोन लेना है तो आईफोन सीरीज का पैसा वसूल फोन iPhone 17 देख सकते हैं. हालांकि कंपनी ने पिछले महीने इसका दाम 82 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया था. लेकिन अब फिर से 90 हजार के अल्ले-पल्ले झूल रहा. 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, सेंटर स्टेज कैमरा और iOS.
अब जो आपका बजट 1 लाख से ऊपर है तो जो मन करे वो खरीद लीजिए.
वीडियो: त्योहारी सीजन में आईफोन की बिक्री 30% तक क्यों गिर गई?











