The Lallantop

ईयरबड बजरी में गुम हो गया, ChatGPT ने दस मिनट में ढूंढ निकाला, रेडिट पोस्ट वायरल

रेडिट पर एक शख्स का दावा है कि उसने ChatGPT की मदद से तस्वीर के ज़रिए गायब हुए गैजेट की सटीक लोकेशन ढूंढ निकाली. शख्स ने 10 मिनट तक खुद अपनी नज़रों से ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. तब चैटबॉट काम आया.

Advertisement
post-main-image
ChatGPT बना जासूस (Courtsey: Reddit)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रेडिट पर एक शख्स ने ChatGPT की मदद से बजरी के बीच गुम हुए अपने सफेद वायरलेस ईयरबड की तस्वीर का विश्लेषण कर केवल 10 मिनट में उसकी सटीक लोकेशन पता लगाई।
  • ईयरबड का केस एक पार्क में गिर गया था और बजरी के बीच सफेद बड्स को ढूंढना कठिन था, जिसकी वजह शख्स की हड़बड़ी और बच्चे को पीछे दौड़ने के दौरान हुआ था।
  • इस घटना ने दिखाया कि इमेज क्वालिटी और लाइटिंग के आधार पर AI तकनीक खोई हुई वस्तुओं को ढूंढने में सहायता कर सकती है, हालांकि यह पूरी तरह भरोसेमंद नहीं मानी जाती।

'भूसे के ढेर में सुई खोजने' को एआई के जमाने में ‘बजरी के ढेर में ईयरबड्स खोजना’ कह सकते हैं. सुई मिलने की गारंटी नहीं, लेकिन ईयरबड्स मिलने की अच्छी खासी संभावना है. माने जो आपके ईयरबड्स अगर किसी ऐसी जगह गुम हो जाएं जहां छोटे-छोटे पत्थर या बजरी हों और बड्स का रंग भी उनसे मिलता हो तो फिर तलाश काफी मुश्किल हो जाती है. अब मॉडर्न जमाने की ‘पिरोबलम’ है तो सोल्यूशंस भी आज के जमाने का होगा. स्टोरी के मीटर का अंदाजा आपने लगा लिया होगा कि तकनीक की मदद से ईयरबड्स खोजे गए हैं. एकदम ठीक, लेकिन मामला पारंपरिक लोकेशन ट्रेकिंग वाला नहीं है.

Advertisement

रेडिट पर एक शख्स का दावा है कि उसने ChatGPT की मदद से तस्वीर के ज़रिए गायब हुए गैजेट की सटीक लोकेशन ढूंढ निकाली. शख्स ने 10 मिनट तक खुद अपनी नज़रों से ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. तब चैटबॉट काम आया.

बजरी में बड्स की तलाश

रेडिट पोस्ट के मुताबिक, यह 'रेस्क्यू ऑपरेशन' किसी शुक्रवार की शाम को शुरू हुआ, जब शख्स अपने बेटे के साथ एक पार्क से बाहर निकल रहा था. पार्किंग की तरफ बढ़ते हुए बेटा बाप की बात नहीं सुन रहा था. इससे तंग आकर उसे बच्चे के पीछे-पीछे दौड़ना पड़ा. इस हड़बड़ी में, उसकी हुडी की अगली जेब से ईयरबड का केस फिसल गया और ज़मीन पर गिरते ही उसका ढक्कन खुल गया.

Advertisement
man-loses-earbud-in-stones-chatgpt-found-10-minutes
रेडिट पोस्ट का स्क्रीन शॉट 

झटके की वजह से उसका बायां ईयरबड छिटककर पास की बजरी (white gravel) में जा गिरा. बेचारे ने 10 मिनट तक कोशिश की लेकिन सफेद पत्थरों और बजरी के बीच एक सफेद रंग का छोटा सा वायरलेस ईयरबड ढूंढना कैसे आसान हो सकता है. तब बंदे ने ChatGPT को काम पर लगाया. उसने उस जगह की तस्वीर खींची और ChatGPT से मदद मांगी.

man-loses-earbud-in-stones-chatgpt-found-10-minutes
रेडिट पोस्ट का स्क्रीन शॉट 

दावे के मुताबिक, AI ने तस्वीर का विश्लेषण करके केवल 10 मिनट के भीतर ही बता दिया कि ईयरबड ठीक कहां ‘छिपा’ है. रेडिट पर पोस्ट तस्वीर के मुताबिक, वह किसी लाल रंग की झाड़ी के बाईं ओर पत्थरों के बीच था. बंदे ने चैटबॉट से चिटचैट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है.

बेशक, इस नतीजे का यह मतलब नहीं है कि AI हर खोई हुई चीज़ को भरोसेमंद तरीके से ढूंढ सकता है. इमेज की क्वालिटी, लाइटिंग और कोई चीज़ कितनी साफ तौर पर दिखाई दे रही है, इन सभी बातों का असर इस पर पड़ सकता है कि चैटबॉट क्या पहचान पाता है.

Advertisement

वीडियो: सेहत: घंटों बैठे रहते हैं? किडनी, पेशाब से जुड़ी ये दिक्कत हो जाएगी

Advertisement