The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • IRCTC launches E-Pantry service for hassle free train meals

IRCTC E-Pantry Service: अब सीट पर मिलेगा गरमा-गरम खाना, जानिए कैसे होगी बुकिंग

IRCTC E-Pantry Service: IRCTC की ई-पैंट्री सर्विस के जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं. खाना सीधे उनकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा. IRCTC की ई-पैंट्री सर्विस के जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं. खाना सीधे उनकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 10 फ़रवरी 2026, 10:29 AM IST)
IRCTC E-Pantry Service
IRCTC E-Pantry Service
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वालों के लिए पेट भरने वाली खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ई-पैंट्री सर्विस (IRCTC E-Pantry Service) शुरू की है. इस सर्विस के जरिए अब यात्रियों को ट्रेन की सीट पर ही साफ-सुथरा, तय कीमत वाला और गरमा-गरम खाना मिल सकेगा. पता है-पता है, आप कहोगे कि ऐसा तो पहले से होता है. ठीक बात मगर वो सर्विस प्रीमियम ट्रेनों के लिए थी. अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी सीट पर खाने का इंतजाम हो गया है. IRCTC की ई-पैंट्री सर्विस के जरिए अब यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं. खाना सीधे उनकी सीट पर पहुंचा दिया जाएगा.

कैसे काम करेगी ई-पैंट्री

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह सर्विस सिर्फ उन ट्रेनों के लिए है जहां टिकट में खाना शामिल नहीं होता. ई-पैंट्री सर्विस का फायदा IRCTC की टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से लिया जा सकता है.  ऑर्डर करने के बाद यात्री को SMS या ईमेल से कन्फर्मेशन मैसेज और मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) मिलेगा. यात्रा के दौरान वेंडर को यह MVC या एसएमएस दिखाकर खाना लिया जा सकता है. जिन यात्रियों का टिकट कन्फर्म, RAC या आंशिक कन्फर्म है, वे टिकट बुक करते समय या बाद में "बुक टिकट हिस्ट्री" सेक्शन में जाकर स्टैंडर्ड मील और रेल नीर (पैकेज्ड पानी) पहले से ऑर्डर कर सकते हैं.

आईआरसीटीसी ने पहले-पहल इस सर्विस को भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/04) में स्टार्ट किया था. अब इस सर्विस को 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू कर दिया गया है. आपकी सुविधा के लिए कुछ प्रमुख ट्रेनों के नाम यह रहे.

स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस

स्वर्णजयंती एक्सप्रेस

कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

मंगला द्वीप एक्सप्रेस

कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस

पुष्पक एक्सप्रेस

पश्चिम एक्सप्रेस

नेत्रावती एक्सप्रेस

ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

पूर्वा एक्सप्रेस

लिच्छवी एक्सप्रेस

आजाद हिंद एक्सप्रेस

मालवा एक्सप्रेस

अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस

बात आईआरसीटीसी की चल रही है तो एक जरूरी बात और जान लीजिए. Indian Railways ने उन यूजर्स के लिए टिकट बुकिंग की टाइमिंग बदल दी है, जिन्होंने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कर रखा है. अब जब भी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) खुलेगा, तो उस दिन टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक IRCTC अकाउंट जरूरी होगा. पहले यह नियम सिर्फ कुछ समय के लिए लागू था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है. यह बदलाव सोमवार यानी 29 दिसंबर 2025 से लागू हो चुका है. 

वीडियो: दुनियादारी: कौन हैं जिमी लाई, जिन्हें चीनी सरकार ने सुनाई 20 साल की सजा?

Advertisement

Advertisement

()