The Lallantop

मोबाइल मार्केट में 4G स्मार्टफोन की 'वापसी', ₹20000 में बेस्ट डील हम बता रहे

RAM की बढ़ती कीमतों के चलते 5G फोन महंगे हो चले हैं. इस वजह से स्मार्टफोन बाजार में 4G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 2025 के 11 फीसदी से बढ़कर 2026 में 13 फीसदी और 2027 में अनुमानित 15 फीसदी हो सकती है. इसलिए हमने कुछ अच्छे 4G स्मार्टफोन की लिस्ट बनाई है.

Advertisement
post-main-image
4G स्मार्टफोन की मार्केट में डिमांड बढ़ रही है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Tecno Spark Go 3 जनवरी 2026 में 4G स्मार्टफोन के रूप में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 6.7 इंच स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ।
  • रैम की कीमतों में वृद्धि और 5G फोन की महंगाई के कारण बजट के तहत किफायती 4G स्मार्टफोन की मांग फिर से बढ़ रही है।
  • किफायती 4G स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के कारण विभिन्न कंपनियों ने 2025-2026 में कई मॉडल लॉन्च किए हैं, जो बाजार में बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं।

आज अपन बात करेंगे किफायती, लेकिन फीचर्स वाले 4G स्मार्टफोन की. अरे आप एकदम सही पढ़े हैं. हम पूरे होश-ओ-हवास में लिखे हैं. हम वाकई 2026 में अच्छे 4G फोन की बात करने वाले हैं. क्योंकि अब 20 हजार के बजट में भी 5G फोन नहीं मिल रहे. जो मिल रहे, वो परफ़ॉर्मेंस में काफी कमजोर हैं. रैम की कीमतों ने ऐसा रगड़ा है कि अब ठीक-ठाक 5G फोन और बेसिक 6 जीबी रैम का मतलब है कम से कम 25 हजार रुपये. इसी के चलते बाजार में 4G फोन की वापसी हो रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 5G फोन छोड़ लोग 4G की तरफ भाग रहे, मार्केट का तो हिसाब ही पलट गया

Tecno Spark Go 3

जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 3 एक 4G डिवाइस है जो 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज के साथ आता है. 6.7 डिस्प्ले वाले इस फोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. स्मार्टफोन की स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. 5000 mAh की बैटरी लगी है जो दिन भर चल जाती है. खिचक-खिचक करने के लिए पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का लेंस लगा है तो ‘चल बेटा सेल्फी’ के लिए 8 मेगापिक्सल का शूटर मिलेगा. कीमत है 12,499 रुपये.

Advertisement
Tecno Spark Go 3
Tecno Spark Go 3
Samsung Galaxy F07

साउथ कोरियन दिग्गज का ये एंट्री लेवल 4G स्मार्टफोन सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ था. फोन के 4 GB RAM रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 11,999 रुपये है. फोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Samsung One UI मिलेगा. स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलने वाला है. MediaTek Helio G99 वाले इस फोन में 5000 mAh बैटरी फिट है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में प्यारा-दुलारा 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है. फोन के पीछू तरफ 50 और 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं. सेल्फी के लिए सामने 8 मेगापिक्सल का शूटर लगाया हुआ है. सैमसंग इस डिवाइस के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है.

Samsung Galaxy F07
Samsung Galaxy F07
POCO C71

चीनी कंपनी शाओमी के छोटे बेटे POCO का ये डिवाइस अप्रैल 2025 में बाजार में आया था. पोको डिवाइस आमतौर पर पैसा वसूल माने जाते हैं. POCO C71 में वॉटर ड्रॉप डिजाइन वाली 6.88 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिलती है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. Unisoc T7250 प्रोसेसर वाले डिवाइस में 15W की चार्जिंग के साथ 5200 mAh की बैटरी मिलती है. 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 MP का वाइड एंगल सेल्फी लेंस मिलता है. 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले इस डिवाइस का दाम 8,999 रुपये है.  

POCO C71
POCO C71
LAVA Bold N2 Lite

4G स्मार्टफोन की बात होगी तो देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा का नाम जरूर आएगा. कंपनी के कई डिवाइस 4G सपोर्ट के साथ आते हैं जिनमें से एक है LAVA Bold N2 Lite. UNISOC 98663a Octa-core प्रोसेसर वाले इस डिवाइस में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है. लावा मतलब क्लीन एंड्रॉयड. इस डिवाइस में एंड्रॉयड 15 GOमिलेगा. एंड्रॉयड गो एडिशन के चलते फोन में ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी सभी ऐप्स आराम से चलेंगे. यह लो बजट अर्फोडेबल 4G Smartphone है जो सिर्फ 7,399 रुपये में लॉन्च हुआ है. फोटोग्राफी के लिए इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 13MP AI Dual रियर कैमरा लगा है. फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है. पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी लगी है जो 10W का सपोर्ट करती है.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का पीस प्रपोजल ?

Advertisement