The Lallantop

Nothing Phone ने इंडिया में किया किफायती मॉडल लॉन्च, 6 GB रैम के साथ तगड़े फीचर्स, कीमत भी जान लें

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने Nothing Phone (4a) और (4b) का 6GB वर्जन लॉन्च किया है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसकी कीमत और फीचर्स क्या हैं और कैसे खरीद सकते हैं, तो सारी काम की डिटेल यहां जान लें.

Advertisement
post-main-image
Nothing Phone (4a) और (4b) अब 6GB रैम में

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Nothing कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले किफायती Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 39,999 और 35,999 रुपये है।
  • स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों और एआई व रैम की मांग के कारण अन्य मॉडल के दाम बढ़े हैं, जिससे कंपनी ने बजट विकल्प के रूप में 6GB वेरिएंट प्रस्तुत किया है।
  • 6GB रैम वाले नए मॉडल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं और इससे कंपनी का बाजार विस्तार और उपभोक्ताओं के लिए विकल्प बढ़ने की संभावना है।

स्मार्टफोन मार्केट का एक दस्तूर है. कंपनियां अपने डिवाइस का अपग्रेड वर्जन ही लॉन्च करती हैं. उसमें वाकई कितना अपग्रेड हुआ है, इस पर अलग से बात कर सकते हैं. लेकिन ये साल 2026 है जो एआई (AI) और रैम (RAM) की बढ़ती मांग का साल है. हर कंपनी इससे प्रभावित है और उसकी वजह से दाम भी बढ़ा रही है. लेकिन लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने अब तक का अपना ट्रेंड बरकरार रखा है. इस बार थोड़े अलग तरीके से. कंपनी ने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4b) के किफायती वर्जन लॉन्च किए हैं.

Advertisement
Nothing Phone (4a) और (4b) अब 6GB रैम में

Nothing Phone (4a) सीरीज को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. इस सीरीज में कंपनी ने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च किया था. दोनों स्मार्टफोन 8 और 12 जीबी रैम के साथ बाजार में उतारा गया था. इसके बाद कंपनी ने एंट्री लेवल में Nothing Phone (4b) को लॉन्च किया था, जिसमें भी 8 जीबी रैम लगी थी. Nothing Phone (4a) का  8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 31,999 में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसका दाम 44,999 रुपये हो चुका है. Nothing Phone (4b) जब मार्केट में आया तब इसकी कीमत  34,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 39,999 हो गई है. सब रैम की कृपा है.

अब कंपनी ने Nothing Phone (4a) और (4b) का 6GB वर्जन लॉन्च किया है. अगर यही काम कंपनी ने साल 2025 में किया होता तो हम कहते कि अपग्रेड की जगह डाउनग्रेड किया है लेकिन जिस तरह साल 2026 में स्मार्टफोन के दाम करीब 25 फीसदी तक बढ़े हैं, 6 जीबी मॉडल एक स्मार्ट फैसला है.

Advertisement
nothing
Nothing Phone (4a) और (4b) अब 6GB रैम में
6GB  वाले (4a) और (4b) की कीमत

Nothing Phone (4a) का 6जीबी रैम  वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है. (4b) का नया वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ के साथ 35,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. दोनों डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 4a: क्या इस फोन ने Nothing का स्ट्रॉन्ग कमबैक करा दिया है?

क्या मिलता है Nothing Phone में

Nothing का फोन मतलब अलग तरह का बैक पैनल. कभी वो पारदर्शी होता है तो कभी रिंग लाइट वाला. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका साफ-सुथरा एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर है. इधर भी दोनों डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करते हैं. Nothing Phone (4a) Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है. इस फोन में 5,400mAh की बैटरी मिलती है. Nothing Phone (4b) में 6,000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है.

Advertisement

हमने (4a) सीरीज के दोनों फोन चलाए हैं. इसलिए हम कह सकते हैं कि अगर आप भी 35-40 हजार की रेंज में एक अलहदा डिजाइन के साथ भरोसेमंद कैमरा फोन देख रहे तो 6 जीबी मॉडल का रुख कर सकते हैं. रोजमर्रा के कामकाज के लिए 6 GB रैम पर्याप्त है.  

वीडियो: खर्चा-पानी: कैसे टली 3 दिनों की बैंक हड़ताल, मीटिंग में क्या हुआ?

Advertisement