सीजेपी के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन की तारीख बदल गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है. पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश, बीएमसी की अनुमति, साइलेंस जोन, ट्रैफिक और आसपास के रिहायशी इलाकों व अस्पतालों का हवाला दिया है. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने फैसले को चुनौती दी है और कहा है कि अनुमति नहीं मिली तो गांधी जयंती पर मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ किया जाएगा. देखिए पूरी रिपोर्ट.
मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार, अभिजीत दिपके ने क्या ऐलान किया?
सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया है. मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सीजेपी ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










