The Lallantop

'रामायण' के मेकर्स कुंभकर्ण के रोल के लिए थैनॉस की संतान को ले आए?

'रामायण' के एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी ने 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' में कल ऑब्सिडियन यानी थैनॉस की संतान का रोल किया था.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • CBFC ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लुजन' को बिना किसी कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है और फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
  • फिल्म का सर्टिफिकेट बिना किसी कट या बदलाव के पास हुआ है क्योंकि इसे 150 मिनट की पूरी लंबाई के साथ प्रदर्शित किया जाना था।
  • फिल्म की रिलीज़ के बाद यह देखा जाएगा कि दर्शकों और समीक्षकों की क्या प्रतिक्रिया होती है जिससे भविष्य में फ्रैंचाइज़ी के लिए योजना बनाई जा सकेगी।

Ajay Devgn स्टारर Drishyam: The Conclusion को सेंसर बोर्ड ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया है? क्या Randeep Hooda और Emraan Hashmi एक बार फिर साथ में फिल्म करने वाले हैं? क्या Ramayana के मेकर्स कुंभकर्ण के रोल के लिए Thanos की संतान को ले आए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'स्पिरिचुअल वर्ल्ड' में दिखेंगी क्रिस्टन स्टीवर्ट

'ट्वाइलाइट' फेम क्रिस्टन स्टीवर्ट, ओलिवियर असायस की अगली फिल्म 'स्पिरिचुअल वर्ल्ड' को लीड करेंगी. इसमें वो एक ऐसी महिला का रोल करेंगी, जिसके पास भविष्य देखने की ताकत है. फिल्म में विकी क्रीप्स, वैगनर मौरा और राइली कीओ भी नजर आएंगे. शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होगी.

Advertisement

# 'आइसब्रेकर' की कास्टिंग शुरू

पॉपुलर रोमांस नॉवेल 'आइसब्रेकर' पर बनने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज़ को लीड एक्टर्स मिल गए हैं. ये एक कॉलेज हॉकी रोमांस ड्रामा है, जिसमें डेज़ी जेली और कॉनर सिमोस काम करेंगे. फिलहाल सीरीज़ की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.

# बिना कट के पास हुई 'दृश्यम 3'

Advertisement

'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ की आखिरी फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लुजन' को CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म में एक भी कट या चेंज नहीं किया गया. इसकी लंबाई 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट की है. अजय देवगन की ये फिल्म 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# फिर साथ आएंगे इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा

'जन्नत 2' के बाद इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की जोड़ी फिर साथ नजर आ सकती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों साजिद नाडियाडवाला की अगली अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर में साथ काम करने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होगी. इसे अगले साल के आखिर तक रिलीज़ करने का टार्गेट है.

# 'रामायण'में कुंभकर्ण बनेगा थेनॉस की संतान?

'रामायण' BTS से एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी का एक फोटो X पर वायरल हो रहा है. उसे देख कुछ फैन्स ये दावा कर रहे कि टेरी ही फिल्म में कुंभकर्ण का रोल करेंगे. टेरी ने 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' में कल ऑब्सिडियन यानी थैनॉस की संतान का रोल किया था. वैसे, चर्चा तो 'पंचायत' फ़ेम फ़ैसल मलिक के नाम की भी है. मगर मेकर्स ने अब तक ऑफिशियली इस बात की पुष्टि नहीं की है.  

# महावीर जैन की फिल्म के हीरो होंगे रवि किशन

रवि किशन को एक नई सोलो लीड हिंदी फिल्म मिल गई है. ये फिल्म प्रोड्यूसर महावीर जैन के बैनर तले बनने वाली एक भक्ति ड्रामा मूवी होगी. इसके लेखक और निर्देशक अमित आर्यन बताए जा रहे हैं. फिलहाल इस मूवी के टाइटल और कास्ट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ वाला फॉर्मूला क्यों पकड़ा? 4 नवंबर का खेल समझिए

Advertisement