BCCI अभी टीम इंडिया का कोच खोज रही है. उम्मीद है कि ये खोज जल्दी ही पूरी भी हो जाएगी. लेकिन इसके कुछ ही महीनों बाद, उन्हें फिर से ऐसी खोज करनी पड़ सकती है. इस बार, पोस्ट होगी नेशनल क्रिकेट अकैडमी यानी NCA के हेड की. अभी यहां VVS लक्ष्मण बैठे हैं. उनका कार्यकाल सितंबर में खत्म होगा. पहले उम्मीद थी कि वह टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे. लेकिन लक्ष्मण ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. हेड कोच की रेस में अभी गौतम गंभीर सबसे आगे चल रहे हैं. इस बारे में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने हाल ही में एक बयान भी जारी किया था. शाह ने कहा कि उन लोगों ने इस पोस्ट के लिए अभी तक किसी ऑस्ट्रेलियन से संपर्क नहीं किया है. देखें वीडियो.
कभी सैलरी कम मिलने पर भी जुड़ा था टीम इंडिया से, अब पीछे क्यों हट रहा दिग्गज?
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है. लोगों को उम्मीद थी कि उनकी जगह NCA हेड बने वीवीएस लक्ष्मण इस पोस्ट में इंट्रेस्टेड होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. क्यों पीछे हटे लक्ष्मण?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












