The Lallantop
Logo

जय शाह ने सुनील गावस्कर की बात मान ली तो रणजी प्लेयर्स की मौज हो जाएगी!

INDIA के लेजेंड्री क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को रणजी खेलने के लिए लुभाने को एक मस्त तरीका बताया है. अगर BCCI ने गावस्कर की सलाह मान ली तो Ranji Trophy खेलने वालों की मौज हो जाएगी.

Advertisement

रणजी ट्रॉफ़ी खूब चर्चा में है. BCCI इसकी बेहतरी के लिए तमाम काम कर रही है.  भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद जय शाह ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए इंसेंटिव का ऐलान किया. अब सुनील गावस्कर चाहते हैं कि जय शाह रणजी खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही कुछ करें. लेजेंडरी सनी सर ने BCCI से अपील की है कि रणजी ट्रॉफ़ी में भी टेस्ट क्रिकेट वाली इंसेंटिव स्कीम लाई जाए. सनी सर के मुताबिक इससे घरेलू प्लेयर्स और मोटिवेट होंगे. सुनील गावस्कर ने कहा कि  टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए बीसीसीआई द्वारा किया गया यह एक अद्भुत काम है. लेकिन मैं बीसीसीआई सेअनुरोध करूंगा कि वह टेस्ट टीम के फीडर सिस्टम यानी रणजी ट्रॉफी पर भी ध्यान दे. सनी गावस्कर ने और क्या -क्या बोला जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement