बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. JDU से बाहर निकाले जाने के बाद पहली बार उनका रिएक्शन सामने आया. इस दौरान, अनंत सिंह ने अपना पॉलिटिकल फ्यूचर प्लान भी बता दिया. उन्होंने कहा कि वे अपनी खुद की पार्टी बना सकते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि JDU के लिए 10 सीटें जीतना भी मुश्किल होगा.
अनंत सिंह अपनी पार्टी बनाएंगे? JDU से निकाले जाने पर बोले- 'कोई गम नहीं, नीतीश खत्म तो जदयू खत्म'
अनंत सिंह से पूछा गया कि उन्हें JDU से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किसने लिया, तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया. इस बीच, अनंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरमी बरतते नजर आए.

आजतक से जुड़े शशि भूषण कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत सिंह ने दो टूक कहा कि उन्हें JDU से बाहर निकाले जाने का कोई गम नहीं है. 25 अक्टूबर को मोकामा विधायक ने दूसरी किसी पार्टी में जाने की बात खारिज कर दी. उन्होंने अपनी ही पार्टी बनाने के संकेत दिए. उन्होंने कहा, 'अपनी पार्टी बना लेंगे.'
JDU से निकाले जाने पर क्या बोले अनंत सिंह?खास बात ये रही कि अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोला. अपनी बात रखते समय उन्होंने नीतीश से कोई बैर नहीं रखा. इतना जरूर कहा कि JDU में नीतीश कुमार की भूमिका खत्म हो चुकी है.
JDU ने निकाले जाने, और पार्टी पर नीतीश कुमार की पकड़ पर अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा,
"हमें कोई गम नहीं है. जनता मालिक है, जनता भगवान है. पार्टी नीतीश जी की थी. नीतीश जी अब खत्म हो गए, पार्टी खत्म हो गई. पार्टी हैक हो गई है."
अनंत सिंह से पूछा गया कि उन्हें JDU से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किसने लिया, तो उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन, अनंत ने उन पर तंज जरूर कसा. मोकामा विधायक ने कहा,
"जो लोग पार्टी के मालिक बन रहे हैं, उन्होंने ही कार्रवाई कराई होगी."
नीतीश कुमार के लिए सॉफ्ट कॉर्नरJDU पर बुरी तरह भड़के नजर आए अनंत सिंह ने साफ किया कि उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि वे नीतीश कुमार से मिलना जारी रखेंगे. इसके अलावा, उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर भी दरियादिली दिखाई. उन्होंने कहा कि निशांत की भी JDU में अहमियत नहीं है.
JDU ने अनंत सिंह को क्यों निकाला?अनंत सिंह ने पटना स्नातक MLC सीट पर JDU प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला और जनसुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया. विवादित बयानों से पार्टी नेतृत्व की नाराजगी बढ़ी. समझाने की कोशिशें नाकाम रहने पर JDU ने उन्हें निष्कासित कर दिया.
यह भी पढ़ें: मिठाई बनवा रहे थे अनंत सिंह, खुद को JDU में बता रहे थे, कुछ घंटे बाद पार्टी से बाहर हो गए
निष्कासन लेटर जारी होने से पहले अनंत सिंह अपने सरकारी आवास पर मिठाई बनवाकर अनुज सिंह की जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे. चुनाव में खुला विरोध झेलने के बाद नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग विरोध कर रहे हैं. पार्टी उनका बुखार छुड़ा देगी.
मोकामा विधायक ने आरोप लगाया कि नीरज की वजह से उन्हें सजा हुई. नीरज कुमार ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. ये सब कहते हुए अनंत सिंह ने बेहद जोर देते हुए कहा कि ‘वो पार्टी (JDU) में हैं.’
वीडियो: 'हाथी, जीप, JCB…' चुनाव से पहले अनंत सिंह पर केस










