न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. 24 अक्टूबर को होने वाले दूसरे मुकाबले में स्टार बैटर ईशान किशन (Ishan Kishan Injury) नहीं खेलेंगे. वह इंजरी की वजह से दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें ग्रोइन इंजरी है. इसकी जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी. ईशान के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav to replace Ishan) के फैंस के लिए 'गुड न्यूज' है. क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी को टॉप ऑर्डर पैक होने की वजह से कई मैचों में चांस नहीं मिला है. लेकिन, अब दूसरे T20I में वो ईशान किशन की जगह खेलते नजर आएंगे.
वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में मिलेगा मौका, वजह ईशान किशन हैं!
Ishan Kishan न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं. वह चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. उन्हेें पहले मैच में चोट लग गई थी. ईशान के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के दूसरे मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है.

BCCI ने दूसरे T20I से पहले ईशान किशन को लेकर अपडेट दिया. बोर्ड ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा,
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे T20I से बाहर हो गए हैं. उन्हें पहले दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. ईशान को लो-ग्रेड राइट एडक्टर स्ट्रेन हुआ है. BCCI की मेडिकल टीम उनकी इंजरी पर नजर रख रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में ईशान किशन 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे. वैसे वह अक्सर नंबर- 3 बैटिंग करते हैं. वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने क्यों आए? मैच के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इसकी वजह बताई थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि ईशान को ग्रोइन इंजरी है. उन्होंने यह भी बताया कि अगर चोट की वजह से ईशान दूसरे मैच तक फिट नहीं होते हैं, तो वैभव को चांस दिया जा सकता है. पहले T20I के बाद सितांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा था,
ईशान किशन को ग्रोइन में हल्की चोट लगी है. इसी वजह से तिलक वर्मा को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा गया. ईशान के दूसरे T20I में खेलने की संभावना कम है. अगर ईशान पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो मेडिकल टीम की सलाह के बाद उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. वह टीम में जगह पाने के सबसे मजबूत दावेदार हैं.
अब क्योंकि BCCI ने ये कन्फर्म कर दिया है कि ईशान दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे. माने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव उनकी जगह खेलते दिखेंगे.
वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में खेले थे. इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20I मैचों की सीरीज में भी बेंच पर रहे. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में चांस नहीं मिला.
वैभव को पहले मैच में नहीं खिलाने पर कप्तान अय्यर ने कहा था कि वह अभी बहुत यंग हैं. उन्हे आगे और भी मौके मिलेंगे. ऐसा नहीं है कि उन्हें अभी सीधे टीम में जगह मिल सकती है. क्योंकि, हमारे ओपनर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: T20 में दनादन रन, स्पिनर्स के आगे फुस्स! तिलक वर्मा की कमजोरी से टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
बैटिंग कोच की मानें तो, वैभव दूसरे T20I में खेलते दिखेंगे. क्योंकि, उन्होंने पहले ही ये साफ कर दिया था कि अगर दूसरे T20I में ईशान नहीं खेले तो वैभव उन्हें रिप्लेस करेंगे. वैसे भी मौजूदा स्क्वॉड में सूर्यवंशी ही एक ऐसे बैटर हैं, जो टॉप ऑर्डर में खेलते हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













