The Lallantop
Logo

पाकिस्तान की हार पर PCB चीफ मोहसिन नकवी की बात सुन पाकिस्तानी फैन्स का भड़कना तय है

Pak vs Eng Test Series : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है. आखिरी मुकाबला 9 सितंबर को बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तानी टीम से 7 प्लेयर्स की छुट्टी कर दी गई है. इसको लेकर PCB चीफ मोहसिन नकवी ने जो तर्क दिया है, पाकिस्तानी फैन्स के लिए उसे स्वीकारना मुश्किल होगा.

Advertisement

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम फील्ड पर अपनी भद्द पिटवा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में बुरी तरह से दो टेस्ट गंवा चुकी है. लेकिन इन सब के बावजूद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है. उलटे वे अपने आने से पहले की टीम की रैंकिंग याद दिलाने लगे. दरअसल 9 सितंबर को होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी टीम से 7 प्लेयर्स और 2 कोच को हटा दिया है. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस और क्रिकेट एनालिस्ट्स तक भड़के हुए हैं. लेकिन नकवी का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके मुताबिक, बोर्ड को इंग्लैंड दौरे पर जो जरूरी लगा, वो फैसले लिए गए. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement