The Lallantop
Logo

ओलंपिक क्वालिफाई करने पहुंचा पाकिस्तानी बॉक्सर पैसे चुराकर फरार, तलाश जारी

जोहैब ने फ्रंट डेस्क से उनके कमरे की चाबी लेकर उनके पर्स से विदेशी करेंसी चुराई और होटल से फरार हो गया.

Advertisement

पाकिस्तान की एक बॉक्सिंग टीम ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंची थी. इस टीम का एक खिलाड़ी अब खबरों में है. बॉक्सिंग में जीत-हार को लेकर नहीं, बल्कि एक चोरी की वजह से. आरोप है कि पाकिस्तान की बॉक्सिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी साथी महिला खिलाड़ी के पर्स से पैसे ‘चुरा लिए और फरार हो गया’. ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए पाकिस्तान की 5 सदस्यीय टीम इटली पहुंची थी. लेकिन इवेंट के दौरान ही टीम का खिलाड़ी जोहैब राशिद कथित तौर पर साथी महिला खिलाड़ी लौरा इकराम के पर्स से पैसे चुराकर फरार हो गया. देखें वीडियो.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement