The Lallantop

हार्दिक की इंजरी ने MI में रोहित के लिए मजबूत कर दी कप्तानी की दावेदारी!

MI Captaincy Row : Hardik Pandya स्ट्रेस इंजरी के चलते महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो सीधे IPL 2027 में ही वापसी कर पाएंगे. ऐसे में 5 बार के चैंपियन Rohit Sharma के लिए MI का फिर से कप्तान बनने का रास्ता साफ हो गया है.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या अगले 8 महीने तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रह सकते हैं. (Courtesy : PTI/AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को पिंडली में स्ट्रेस इंजरी हुई है, जिसकी रिकवरी में महीनों का समय लगेगा और वह आगामी कई सीरीज से बाहर रहेंगे।
  • हार्दिक की गंभीर चोट और लगातार बिगड़ते फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस का प्रबंधन कप्तानी के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की ओर लौट रहा है।
  • हार्दिक की गैरमौजूदगी और चोट के कारण रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल 2027 में नेतृत्व मिलने की संभावना बढ़ गई है।

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर है. उनके वर्तमान कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की चोट गंभीर हैं. उन्हें पिंडली में स्ट्रेस इंजरी हुई है. फिलहाल वो बेंगलुरु में हैं. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैब चल रहा है. लेकिन, इंजरी इतनी सीरियस है कि रिकवरी में महीनों लगेंगे. माने अगर इंजरी के कारण उनका ट्रेड दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं भी होता है तब भी वो MI की कप्तानी जारी नहीं रख पाएंगे. माने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लीडरशि‍प रोल में लौटने की संभावना और बढ़ गई है.  

Advertisement

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन हफ्ते तक तो हार्दिक जॉगिंग भी नहीं कर सकते. इसके बाद 8 हफ्ते तक उनका रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा. मतलब मैच फिट होने में बहुत लंबा वक्त लगेगा. न्यूजीलैंड सीरीज से वो पहले ही बाहर हैं. श्रीलंका और जिम्बाब्वे सीरीज से भी उनका पत्ता कटना तय है. इसके बाद भारत को टेस्ट खेलने हैं. हार्दिक टेस्ट खेलते नहीं. यानी हार्दिक अब सीधे IPL 2027 में ही वापसी कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें : जयवर्धने ने भी छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, अब रोहित शर्मा के कप्तान बनने का रास्ता साफ!

Advertisement
हार्दिक की कप्तानी जानी भी तय

इस इंजरी के कारण मुंबई इंडियंस में बड़ा खेल हो सकता है. इससे रोहित शर्मा के लिए कप्तानी का रास्ता लगभग क्लियर हो गया है. खबरें थीं कि हार्दिक MI छोड़ सकते हैं. लेकिन अगर वो दूसरी टीम में नहीं भी गए, तो भी उनका कप्तान बने रहना मुश्किल है. MI मैनेजमेंट इंजरी के बाद महीनों तक बाहर रहने वाले खिलाड़ी को सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं देना चाहेगा. 

ऊपर से हार्दिक का कप्तान के तौर पर पिछला रिकॉर्ड भी खराब रहा है. उन्हें सपोर्ट करने वाले हेड कोच महेला जयवर्धने भी इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में MI का टॉप मैनेजमेंट फिर से रोहित शर्मा की तरफ देख रहा है. हिटमैन ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का भी ऑप्शन है. लेकिन अगर टीम को अनुभव चाहिए, तो रोहित का कोई सानी नहीं. 

दूसरी सबसे बड़ी वजह है कि MI को सिर्फ 2027 के लिए सोचना है. IPL 2028 से पहले मेजर ऑक्शन होना है. ऐसे में MI फ्रेंचाइजी एक साल के लिए कोई नया कप्तान नहीं बनाना चाहेगी. कुल मिलाकर, हार्दिक की चोट ने रोहित के लिए MI की कप्तानी वापसी का रास्ता एकदम साफ कर दिया है.

Advertisement

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement