मदर डेयरी ने पीएम मोदी से कहा, हमारे 190 करोड़ रुपये बचा लो
IL&FS कंपनी मदर डेयरी से लिया कर्ज़ा नहीं लौटा रही.
Advertisement
IL&FS के संकट का बड़ा असर दिखना शुरू हो गया है. कंपनी में मदर डेयरी के 190 करोड़ रुपए फंस गए हैं. ये रकम मदर डेयरी से जुड़े किसानों की है. अब मदर डेयरी किसानों का बकाया नहीं दे पा रही है. इसको लेकर कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है. चौंकाने वाला बात ये है कि मदर डेयरी ने ये निवेश IL&FS में तब किया, जब IL&FS अपना लोन चुकाने में चूक रही थी. मदर डेयरी ने पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने की गुजारिश की है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










