रोहित शर्मा IPL की हिस्ट्री में शानदार प्लेयर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में ओवर ऑल 6 ट्रॉफी जीती हैं. इनमें से 5 ट्रॉफी अकेले हिटमैन ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) को जिताईं. रोहित शर्मा जॉइंटली IPL के सबसे सफल कप्तान हैं. वह 2011 से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं. इस वजह से वह मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े आइकॉन में से एक हैं.
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन के जवाब ने बढ़ाई अटकलें
Rohit Sharma के बारे में पिछले कई सेशन से अटकलें लग रही है कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं. एक टीवी शो के दौरान उन्हें KKR जॉइन करने का खुला ऑफर दिया गया. लेकिन, हिटमैन ने खुद जवाब दे दिया है कि वह किस टीम से खेलेंगे.

लेकिन, समय-समय पर ऐसी खबरें आती रही हैं कि रोहित मुंबई इंडियंस (MI) छोड़ सकते हैं. हाल ही में एक TV शो के दौरान रोहित शर्मा को KKR ज्वाइन करने का खुला ऑफर दिया गया. इस दौरान रोहित ने जो जवाब दिया उससे MI के फैन खुश हो जाएंगें.
फैमिली शो होस्ट कर रहे हैं रोहित शर्मारोहित शर्मा इन दिनों Sony TV पर फैमिली शो होस्ट कर रहे हैं. इस शो का नाम है ‘फैमिली टाइम विद रोहित शर्मा’. हाल ही में मुंबई के क्रिकेटर और KKR के हेड कोच अभिषेक नायरशो में गेस्ट के तौर पर आए. अभिषेक नायर हिटमैन के क्लोज फ्रेंड भी हैं.
रोहित शर्मा शो में येलो कलर की जैकेट और टीशर्ट पहने नजर आए. इस दौरान अभिषेक नायर में मजाक में रोहित को छेड़ते हुए कहा कि उन्होंने पीला रंग पहना हुआ है. नायर ने पूछा क्या यह उनकी अगली फ्रेंचाइजी में जाने का संकेत हैं? उन्होंने इशारे-इशारे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम भी लिया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हिटमैन पर पर्पल और गोल्ड कलर ज्यादा जचेगा. पर्पल और गोल्ड KKR का ऑफिशियल कलर है.
इतना सुनने के बाद, वहां पर मौजूद ऑडियंस मुंबई, मुंबई के नारे लगाने लगी. इस दौरान रोहित शर्मा ने ‘हमेशा’ कहा. यानी हिटमैन ने भी कह दिया कि वह मुंबई इंडियंस के लिए लॉयल हैं. रोहित के इस जवाब से दुनियाभर में मौजूद MI के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी.
रोहित शर्मा साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. वह MI के सबसे सक्सेफुल कैप्टन होने के अलावा, सफल बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 6432 रन बनाए हैं. उन्होंने MI के लिए खेलते हुए 2 सेंचुरी और 42 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 109 रन नॉट आउट है.
ये भी पढ़ें: सट्टेबाजी केस में नपेंगे मोहम्मद रिजवान? अब पूर्व कप्तान ने ICC का दरवाजा खटखटाया
कब एक्शन में दिखेंगे रोहित?T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा ODI में खेलते हैं. वह भारत की ODI टीम का लगातार हिस्सा हैं. हाल ही में BCCI ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इस टीम में रोहित शर्मा भी शामिल हैं. हिटमैन वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले












