The Lallantop
Logo

धोनी का अंपायरों को धमकाना उनके फैंस को भा नहीं रहा है

महेंद्र सिंह धोनी की आधी मैच फ़ीस काट ली गई है.

Advertisement
आईपीएल 2019. मैच था चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में. ये मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया है और आईपीएल में अभी भी अपनी बढ़त बनाई हुई है. पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सबसे ऊपर है और मुंबई के ख़िलाफ़ एक मैच को छोड़कर और कोई भी मैच उसने हारा नहीं है. लेकिन हम बात करेंगे राजस्थान के ख़िलाफ़ खेले इस मैच की जो कि था जयपुर में. और सीधे चलेंगे मैच के आख़िरी ओवर में जिसकी वजह से पूर्व इंडियन कैप्टन और फ़िलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आधी मैच फ़ीस काट ली गई है. मुद्दा क्या है, आपको बताते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement