The Lallantop

रणजी ट्रॉफी में सिराज करेंगे हैदराबाद की कप्तानी, वेस्टइंडीज दौरे से पहले मिली अहम जिम्मेदारी

Mohammed Siraj रणजी टॉफी 2026-2027 के शुरुआती सीजन में हैदराबाद की कप्तानी करते दिखेंगे. उन्हें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने टीम का कप्तान बनाया है. यह दूसरा मौका होगा, जब सिराज रणजी ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के पहले दो मैचों में हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सीवी मिलिंद वाइस कप्तान के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
  • हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 19 सितंबर को रणजी ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की जिसमें राहुल सिंह की जगह मोहम्मद सिराज को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सिराज के लिए आगामी सीजन चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि वह भारत की ODI टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में भी हिस्सा लेंगे, रणजी ट्रॉफी के मैच 11 और 18 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन में कप्तानी करते दिखेंगे. उन्हें हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है. वह रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के सीजन में पहले दो मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे. सीवी मिलिंद को वाइस कैप्टन बनाया गया है. रणजी ट्रॉफी में यह दूसरी बार होगा, जब मोहम्मद सिराज हैदराबाद की कप्तानी करेंगे.

Advertisement

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने 19 सितंबर को 2026-2027 रणजी सीजन के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया. इस दौरान HCA ने मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाने का फैसला लिया. सिराज को राहुल सिंह की जगह टीम का कैप्टन बनाया गया है. इस दौरान HCA ने यह भी क्लियर किया कि सिराज के अनुपस्थिति या उपलब्ध न होने पर वाइस कैप्टन सीवी मिलिंद कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे.

सिराज दोबारा बने कप्तान

मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी में दोबारा हैदराबाद के कप्तान बने हैं. इससे पहले उन्होंने 2025-2026 रणजी ट्रॉफी में दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया था. सिराज ने बीते सीजन मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में टीम की कप्तानी की. वह अपनी कप्तानी में मैच जीतने में नाकाम रहे. मुंबई के खिलाफ हैदराबाद को 9 विकेट से हार मिली. जबकि, छ्त्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था.

Advertisement
सिराज के लिए बिजी शेड्यूल

सिराज के लिए यह सीजन काफी बिजी रहने वाला है. वह करंट में भारत की ODI टीम का हिस्सा हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. सीरीज का लास्ट मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

जबकि, रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के सीजन में हैदराबाद की टीम पहला मैच 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद, दूसरे मुकाबले में हैदराबाद की टीम आंध्र प्रदेश से भिड़ेगी. दूसरा मैच 18 अक्टूबर से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND Vs WI ODI: वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ प्लेयर नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ

Advertisement
टीम में कौन-कौन शामिल?

पहले दो मैचों के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी बैटर तन्मय अग्रवाल को जगह मिली है. राहुल सिंह विकेटकीपर बैटर राहुल रादेश और साई प्रग्नय भी टीम में शामिल हैं. इसके अलावा तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी और अजय देव गौड़ भी 15 मेंबर्स वाली टीम का हिस्सा हैं.

पहले दो रणजी मैचों को लिए हैदराबाद की टीम

मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (वाइस-कैप्टन), तन्मय अग्रवाल, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), साई प्रज्ञय रेड्डी (विकेटकीपर), वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, सीएलटी. रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे और साई विकास रेड्डी.  

स्टैंडबाय प्लेयर्स- भावेश सेठ (विकेटकीपर), एचके सिम्हा, टी रवि तेजा, शौनक कुलकर्णी, मुदस्सर हुसैन, कार्तिकेय काक और पुर्थवी रेड्डी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement