क्रिकेटर मनोज तिवारी. मैदान पर फिलहाल कम दिखते हैं. सोशल मीडिया पर ज़्यादा. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्होंने शुक्रवार, 24 अप्रैल को एक फोटो पोस्ट की. ‘रमज़ान मुबारक’ बोलने के लिए. फोटो में वो टोपी लगाए हैं और दुआ मांगने के अंदाज़ में उनके हाथ उठे हैं. यहां तक ठीक था, लेकिन अचानक उनको ट्रोल आर्मी ने घेर लिया. वो ट्रोल जो सेक्युलर को ‘सिकुलर’ बोलते हैं. किसी को भी देशद्रोही करार देते हैं और जो ‘काफी मात्रा में’ इस्लामोफोबिक हैं. लोगों ने मनोज तिवारी को इस्लामपरस्त बता दिया. पूछा कि भाई इस्लाम कब कबूल कर रहे हो? मीम्स बनने लगे.
क्रिकेटर मनोज तिवारी ने 'रमज़ान मुबारक' बोलते हुए फोटो पोस्ट की और ट्रोल हो गए
बता दिया जाए कि पीएम मोदी भी बधाई दे चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









