The Lallantop
Logo

केपटाउन टेस्ट में इस हरकत के लिए विराट कोहली को बैन कर देना चाहिए?

तीसरे दिन मैच के दौरान एक DRS को लेकर खूब विवाद हुआ

Advertisement
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ICC से विराट कोहली (Virat Kohli) पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है. और कहा है कि केपटाउन टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है. दरअसल केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन एक DRS को लेकर खूब विवाद हुआ. साउथ अफ्रीका की पारी के 21वें ओवर की बात है. अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद डीन एल्गर के पैड पर जाकर लगी. अश्विन ने जोरदार अपील की. अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement