The Lallantop
Logo

लल्लनटॉप बुलेटिनः 'भात-भात' कहते हुए एक 11 साल की बच्ची का मर जाना शर्मनाक है

परिवार का राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं होने की वजह से रद्द कर दिया गया था.

Advertisement
झारखंड के सिमडेगा ज़िले में 28 सितंबर, 2017 को एक 11 साल की बच्ची संतोषी कुमारी की मौत हो गई. संतोषी के परिवार का राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक न होने की वजह से रद्द हो गया था. गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि संतोषी की मौत भूख से हुई है. सिमडेगा कलेक्टर कह रहे हैं कि बच्ची की मौत का कारण मलेरिया था. बच्ची की मां का बयान है कि वो मरने से पहले 'भात-भात' कह रही थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement