दगे हुए कारतूस से दनदनाती मिसाइल कैसे बन गए कीरन पोलार्ड?
पोलार्ड ने 31 गेंद में केएल राहुल की सेंचुरी को ध्वस्त किया.
Advertisement
बहुत कम बार ऐसा देखा गया है जब आईपीएल में लगातार बेहतरीन परफॉर्म करने वाला कोई प्लेयर ख़राब सीज़न से गुज़रे और फिर अगले सीज़न में बढ़िया कम बैक करे. पोलार्ड ने ये काम किया है. साल 2016 उनके लिए कुछ ठीक नहीं गया. 13 इनिंग्स में पोलार्ड ने सिर्फ़ 207 रन बनाए. इस दौरान पूरे टूर्नामेंट में मात्र 1 दफ़ा 50 रन का मार्क क्रॉस किया. स्ट्राइक रेट 144 का था लेकिन एवरेज मात्र 26 रनों के आस पास था. साल 2017 में कुछ रिकवरी की. 17 मैचों में लगभग 30 के एवरेज से 385 रन बनाए. 3 बार 50+ का स्कोर बनाया. लेकिन 2018 सबसे बुरा साल रहा. इस सीज़न में पोलार्ड दगे हुए कारतूस नज़र आ रहे थे.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












