The Lallantop

एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने 147 रनों से जीता फाइनल

Asian Games 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. यह मेडल भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया. गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर सोने का तमगा हासिल किया.

Advertisement
post-main-image
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल (Courtesy: PTI_

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल मैच में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।
  • भारतीय टीम ने पिछले एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था और हाल ही में उन्होंने एशिया कप के फाइनल में भी श्रीलंका को हराया था।
  • गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है और आगामी मुकाबलों के लिए तैयार है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया. यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल है. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया. भारतीय महिला टीम ने हर मैच एकतरफा अंदाज में जीता. फाइनल में भी टीम इसी अंदाज में खेली और मेडल अपने नाम किया. बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पिछले एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

Advertisement

मैच की बात करें, तो भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम इंडिया की शानदार ब़ॉलिंग के आगे श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने कुछ दिन पहले ही श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में भी हराया था. एशियन गेम्स में एक बार फिर यही हुआ.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के हिमांशु ने जन्मदिन पर जीते दो रजत पदक, एशियन गेम्स में किया कमाल

Advertisement

 

ये खबर लगातार अपडेड हो रही है….

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement

Advertisement