The Lallantop

'नीतीश रेड्डी नहीं कर सकते हार्दिक पंड्या की बराबरी', पूर्व क्रिकेटर ने कह दी गौतम गंभीर को चुभने वाली बात!

भारत के पूर्व पेसर Mohit Sharma का कहना है कि Nitish Kumar Reddy टीम इंडिया में Hardik Pandya की बराबरी नहीं कर सकते. उनका माननाा है कि दोनों प्लेयर्स की काबिलियत अलग-अलग है. उनके मुताबिक, नीतीश की तुलना हार्दिक से करना ठीक नहीं है.

Advertisement
post-main-image
मोहित शर्मा का मानना है कि हार्दिक और नीतीश की काबिलियत अलग-अलग है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या इस समय चोटिल हैं और IPL 2026 के बाद से कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं, उनकी चोटों के कारण टीम इंडिया में उनकी वापसी अभी निर्धारित नहीं हुई है।
  • हार्दिक पंड्या की चोटें, जैसे बैक स्पाज्म और क्वाड्रिसेप्स इंजरी, IPL के दौरान और BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान हुईं, जिससे उनकी टीम में उपस्थिति प्रभावित हुई।
  • टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया है, जो हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सफल रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए चुने गए हैं।

हार्दिक पंड्या भारतीय क्रिकेट टीम के अहम प्लेयर हैं. उनके इंजर्ड होने पर टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है. इन दिनों हार्दिक चोटिल हैं. वह IPL 2026 के बाद से कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं. इस साल वह IPL के दौरान इंजर्ड हुए थे. उन्हें बैक स्पाज्म ((back spasms) हुआ. इसके बाद हार्दिक BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के दौरान फिर चोटिल हो गए. उन्हें क्वाड्रिसेप्स (Quadriceps) इंजरी हुई.

Advertisement

इन्हीं चोटों की वजह से हार्दिक पंड्या की अभी तक टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है. टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बॉलिंग की. इसके बावजूद भारत के पूर्व पेसर मोहित शर्मा का मानना है कि नीतीश टीम में हार्दिक की बराबरी नहीं कर सकते.

नीतीश ने लिए 6 विकेट

नीतीश कुमार रेड्डी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में अपनी बॉलिंग से प्रभावित किया. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए. दूसरे और तीसरे T20I में 3-3 विकेट हासिल किए. एशियन गेम्स में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 27 सितंबर से खेली जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार इस प्लेयर की तरह खेलना चाहते हैं, महज 3 महीने हुए इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में

हार्दिक की बराबरी नहीं कर सकते नीतीश

भारत के पूर्व पेसर मोहित शर्मा ने टीम मैनेजमेंट से नीतीश का पूरा इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टीम को उनके टैलेंट का पूरा फायदा उठाना चाहिए. इस दौरान मोहित ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि नीतीश की तुलना हार्दिक से नहीं करनी चाहिए. दोनों प्लेयर्स की काबिलियत अलग-अलग है.

क्रिकबज से बात करते हुए मोहित शर्मा ने कहा,

Advertisement

हम हार्दिक पंड्या का नाम बार-बार लेते हैं. लेकिन, नीतीश रेड्डी कम से कम अभी के लिए हार्दिक पंड्या की बराबरी नहीं कर सकते. फिलहाल, हम उनसे उम्मीद करते हैं कि नीतीश भी हार्दिक की तरह बैटिंग और बॉलिंग करेंगे.

मोहित शर्मा ने आगे कहा,

नीतीश के बैटिंग करने का तरीका अलग है. वह सेट होने के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं. वह पहली गेंद से ही छक्का मारने वाले बैटर नहीं हैं. अगर हम नीतीश से ऐसी उम्मीद करते हैं, तो हम गलत हैं. नीतीश को उसके टैलेंट के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए.  

हार्दिक पर क्या बोले थे गौतम गंभीर?

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खत्म होने के बाद, गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या के बारे में बात की थी. तब उन्होंने कहा था कि हार्दिक अभी 10 ओवर्स की बॉलिंग नहीं कर सकते हैं. इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने की जल्दबाजी में नहीं हैं. गंभीर ने साफ तौर पर कह दिया कि हार्दिक जब पूरी तरह से फिट होंगे उसके बाद ही उनकी टीम में वापसी होगी. फिलहाल, हार्दिक पंड्या BCCI के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement