The Lallantop
Logo

क्या कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत कमल सोनकर की चलाई गोली से हुई?

क्या कासगंज में ‘हिंदू’ ही ‘हिंदू’ की गोली का शिकार बना?

Advertisement
क्या कासगंज में ‘हिंदू’ ही ‘हिंदू’ की गोली का शिकार बना? क्या चंदन गुप्ता को मारने वाली गोली किसी हिंदू ने चलाई थी? क्या चंदन को मारने वाले का नाम कमल सोनकर है? ये सारे सवाल उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े हैं. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन यहां दंगा हुआ. VHP-ABVP के लोगों और एक मुस्लिम बहुल इलाके के लोगों के बीच. वहां काफी तनाव बना हुआ है. तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई नए खुलासे हो रहे हैं. उनमें से ही एक खुलासा है कमल सोनकर. फेसबुक पर चल रहा है कि चंदन गुप्ता की मौत जिस गोली से हुई, वो गोली चलाने वाला शख्स कमल सोनकर था. इस पोस्ट को खूब शेयर किया जा रहा है. हजारों लोग लाइक कर रहे हैं. फॉरवर्ड, शेयर सब जमकर हो रहा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement