The Lallantop
Logo

IPL2024 में भी 'माही मैजिक' बरकरार!

चेन्नई के 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी ने IPL2024 के पहले ही मैच में फ़ैन्स को खुश कर दिया. धोनी ने ना सिर्फ दो कैच पकड़े, बल्कि पारी की आखिरी गेंद पर एक कमाल का रनआउट भी किया.

Advertisement

टीम इंडिया के वेटरन और CSK के मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में CSK की कप्तानी छोड़ी थी. लेकिन मैदान पर उनकी चुस्ती और फुर्ती में कोई कमी नहीं आई है. धोनी ने IPL2024 के पहले ही मैच में दिखाया, कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाक़ी है. आरसीबी की पारी की आखिरी गेंद पर धोनी ने शानदार रनआउट किया. उन्होंने अंडरआर्म थ्रो पर अनुज रावत का विकेट हासिल किया. इस रनआउट से पहले धोनी ने रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल के 2 कैच भी पकड़े थे. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement