The Lallantop
Logo

संजू का थ्रो सीधे पीठ पर, रविंद्र जडेजा आउट क्यों दिए गए?

Ravindra Jadeja राजस्थान के खिलाफ़ अजब तरीके से आउट हो गए. चेज़ करते हुए जडेजा एक थ्रो के बीच में आ गए. तमाम रीप्लेज़ देखने के बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

Advertisement

रविंद्र जडेजा के साथ गजब हो गया. चेन्नई के चेपॉक मैदान में वह ऐसे आउट हुए, कि उन्हें खुद भरोसा नहीं हुआ. दरअसल चेन्नई वाले 142 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे. और इस दौरान जडेजा बैटिंग पर आए. 15वां ओवर खत्म हुआ तो जडेजा चार गेंदों पर तीन रन बनाकर खेल रहे थे. CSK को जीत के लिए 30 गेंदों पर 26 रन चाहिए थे. 16वां ओवर लेकर आए आवेश खान. पहली ही गेंद पर रनआउट का चांस बना. जडेजा ने ऑफ़ स्टंप के बाहर की हार्ड लेंथ को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेल तेजी से सिंगल की कोशिश की. गायकवाड़ टाइम से नहीं भगे. हालांकि डायरेक्ट हिट लगी नहीं और वह बच गए. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement