संजीव गोयनका बनाम केएल राहुल. IPL2024 में ऐसा कुछ होगा, इसकी कल्पना नहीं की गई थी. लेकिन अब ये हो चुका है. हैदराबाद के खिलाफ़ मिली हार के बाद गोयनका ने मैदान में ही राहुल को सुना दिया. और इसके बाद से ही लोग गोयनका को खूब सुना रहे हैं. राहुल को जमकर डिफेंड किया जा रहा है. गोयनका को सुनाने वालों में अब पूर्व भारतीय ओपनर विरेंदर सहवाग भी शामिल हो गए हैं. क्रिकबज़ से बात करते हुए सहवाग ने कहा कि मालिकों को क्रिकेटर्स से तभी बात करनी चाहिए, जब उनके पास कहने को कुछ पॉजिटिव या मोटिवेशनल हो. देखें वीडियो.
चार सौ करोड़... गोयनका-राहुल विवाद पर विरेंदर सहवाग ने ये क्या बता दिया?
Sanjiv Goenka हाल ही में अपने कप्तान KL Rahul से भिड़ गए थे. इस भिड़ंत की चर्चा चारों ओर है
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








