हार्दिक पंड्या. टीम इंडिया के ऑलराउंडर और MI टीम के नए कप्तान. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच हार्दिक चोटिल हो गए और बाहर हो गए. अब आईपीएल से पहले हार्दिक ने उस चोट के बारे में बात की है. उन्होंने कहा, मैंने विश्व कप की तैयारी एक साल पहले ही शुरू कर दी थी. मैच के दौरान एक अजीब सी चोट लग गई. कहा गया कि ये 25 दिन में ठीक हो जाएगा और इस वजह से मैं बचा हुआ वर्ल्ड कप नहीं खेल पाऊंगा. लेकिन मैंने जिद की. मैंने प्रबंधन से कहा कि
मैं पांच दिन में लौटूंगा. मेरी एड़ियों में तीन जगह इंजेक्शन लगे और सूजन के कारण मेरी एड़ियों से खून निकालना पड़ा. मैं वापस आने के लिए कुछ भी करने को तैयार था. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
इंजेक्शन लिए, खून निकाला... वर्ल्ड कप में लगी चोट पर बोले हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya Mumbai Indians के लिए खेलने को तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से बात की. इस बातचीत में हार्दिक ने बताया कि उनके लिए वापसी कितनी मुश्किल रही.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








