The Lallantop

जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह, पार्टी ने 'विधायकी जाने' का भी इंतजाम कर दिया

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
अनंत सिंह जेडीयू से बाहर. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने, अनुचित टिप्पणी करने और दूसरे दल के पक्ष में प्रचार करने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की।
  • अनंत सिंह ने हालिया विधान परिषद चुनाव में जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया और पार्टी के आदेशों का बार-बार उल्लंघन किया, जिसके चलते पार्टी ने उनसे कड़ी नतीजे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
  • पार्टी ने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है, जिससे उनकी विधायकी खतरे में है और इससे आगामी राजनीतिक कार्रवाई और विवाद की संभावनाएं बढ़ी हैं।

नीतीश कुमार के लिए ‘9 लोगों के बलिदान का दावा’ करने वाले अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जेडीयू से निकाल दिया गया. अनंत सिंह मोकामा से जनता दल (यूनियन) के विधायक हैं. उन्हें और उनकी पत्नी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. अनंत सिंह को निकालने के पीछे जो वजह बताई गई है, उसमें कहा गया कि वो पार्टी के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन कर रहे थे. पार्टी के बड़े नेताओं के बारे में अनुचित टिप्पणी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. 

Advertisement

इसके अलावा, हालिया विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ किसी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने को भी उन्हें पार्टी से निकाले जाने की वजह बताई गई है. अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की सिफारिश भी स्पीकर से की गई है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नाम से जारी आदेश पत्र में लिखा है, 

पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा अभी-अभी हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण अनंत कुमार सिंह की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. साथ ही उन्हें अगले 6 सालों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है. 

Advertisement

आदेश में आगे बताया गया कि पार्टी ने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए सिफारिश भी की है. इसके लिए भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला दिया गया है.  

सिर्फ अनंत सिंह नहीं बल्कि उनकी पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. उन्हें भी दलविरोधी गतिविधियों में लगे होने का आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः 'नीतीश के लिए 9 हत्याएं...', अनंत सिंह ने बयान से पलटी मारी, क्या सफाई दी?

Advertisement

बता दें कि अनंत सिंह ने हालिया विधानपरिषद चुनाव में जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया था. इस पर नीरज ने कहा था कि जिन लोगों ने विरोध किया है, पार्टी उनकी तबीयत खराब कर देगी. तभी से अनंत सिंह पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे. 

वीडियो: राजधानी: अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में खेल किया?

Advertisement