The Lallantop
Logo

हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस जाने से रोकने की कोशिश नहीं की : आशीष नेहरा

Hardik Pandya gujrat titans से वापस अपनी पुरानी फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस आ गये हैं. इस ट्रांसफर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस पर बात करते हुए गुजरात टाइंटंस के कोच आशीष नेहरा ने कहा उन्होंने पंड्या को मुंबई जाने से रोकने की कोई कोशिश नहीं की.

Advertisement

हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) मुंबई इंडियंस (mumbai indians) के नए कप्तान हैं. हार्दिक उस समय से खबरों में हैं जब मुंबई ने उन्हें गुजरात से वापस ट्रेड कर लिया था. कुछ दिनों बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह नया कप्तान नियुक्त किया गया. मुंबई मैनेजमेंट का ये कॉल फैंस को पसंद नहीं आया. और अब इस मामले पर गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा ने भी अपनी बात रखी है. नेहरा जी का कहना है कि इन्होंने कभी भी हार्दिक पंड्या को रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि, ये ठीक बात है कि टीम उनका अनुभव बहुत मिस करेगी. पंड्या के साथ मिलकर नेहरा ने गुजरात टाइटंस को दो साल तक IPL में कमाल का प्रदर्शन कराया. गुजरात ने पहले ही सीजन में टाइटल जीता. जबकि दूसरी बार वो फ़ाइनल में CSK से हारे. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement